नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रात को अचानक आग लगते ही घर मे रखे घास के तीनसौ पुले जलकर राख,गेहूं की बोरिया और घर का सामान जला – भारत दर्पण लाइव

रात को अचानक आग लगते ही घर मे रखे घास के तीनसौ पुले जलकर राख,गेहूं की बोरिया और घर का सामान जला

oplus_0

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*रात को अचानक आग लगते ही घर मे रखे घास के तीनसौ पुले जलकर राख,गेहूं की बोरिया और घर का सामान जला*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 11 फरवरी
सायरा पंचायत समिति के विसमा पंचायत के हायला गांव में रात को अचानक आग लग गई।आग को बुझाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।जंगल क्षेत्र होने के कारण पानी की व्यवस्था नही है।बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।कोई जनहानि नही हुई है ।रात को अचानक आग लगने की भनक मिलते ही पास के कमरे में सो रहे दम्पति ने आसपास के लोगो को बुलाया और आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमकुमार बाबूलाल गरासिया निवासी हायला लैंडवरी फलिया स्थिति घर मे दम्पति सहित बच्चे थे।अचानक धधकती आग ने कुछ ही समय मे राख कर दिया।घर के ऊपर छत पर भीषण आग की लपटें पहुंचने से 10-12 पट्टीया टूट कर निचे गिर गई।घर मे रखे दो बोरी गेंहू और अन्य राशन के साथ कपड़े आदि जलकर राख हो गए है।जंगल मे रहने वाले गरासिया समाज के लोगो पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।आग का सही कारण पता नही चल सका है।आग लगने के बाद घर मे चीख पुकार मच गई।गरीब परिवार के लिए मुश्किल हो गया है।घर का पूरा समान जल गया है।पड़ोसियों ने घर से पानी लाकर आग पर काबू पाया।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया ।आग की सूचना विसमा पंचायत में दी गई।पंचायत ने पटवारी को आग की घटना के बारे में अवगत कराया है।पटवारी दिग्विजयसिंह को घटना की सूचना दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031