नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नेताओ का स्वागत – भारत दर्पण लाइव

सायरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नेताओ का स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सायरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नेताओ का स्वागत*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 8 मार्च
सायरा में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष मनोनीत होने पर पुष्कर तेली का भव्य स्वागत किया।इसके साथ ही भाजपा के नवनियुक्त रास्ट्रीय परिषद सदस्य मनोनीत किए गए प्रताप गमेती का भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।सायरा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर आज स्वागत कार्यक्रम रखा गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओ ने पुष्कर तेली एवं विधायक प्रताप गमेती का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया ।जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली एवं विधायक प्रताप गमेती ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।विधायक प्रताप गमेती ने कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन का भी आश्वासन दिया।सायरा के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। गोगुन्दा उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला,नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवलसिंह ,सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी पंचायत समिति सदस्य सर्व पंचायत एवं महिला कार्यकर्ता सहित मोर्चो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031