नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गिरधरपुरा एवं नया खेढ़ा में हमारा संविधान और हमारा स्वाभिमान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* – भारत दर्पण लाइव

गिरधरपुरा एवं नया खेढ़ा में हमारा संविधान और हमारा स्वाभिमान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गिरधरपुरा एवं नया खेढ़ा में हमारा संविधान और हमारा स्वाभिमान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
कांतिलाल मांडोत
कोटा 25 मार्च
केन्द्र सरकार ने सविंधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार ने सविंधान के बारे में देश के नागरिको में जागरूकता विकसित करने के लिए देश में पूरे साल कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित का निर्णय लिया है। इसी के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो -क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा आज मंगलवार को शहर के निकटवर्ती गिरधरपुरा एवं नया खेढ़ा गांव विधालयों में हमारा सविंधान-हमारा स्वाभिमान पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो -क्षेत्रीय कार्यालय कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने स्कूली छात्र एवं छात्राओ से कहा की इन कार्यक्रमों का उददेश्य सविंधान के प्रति आमजन के साथ युवा पीढ़ी में जागरूकता पैदा करना है।

साथ ही उन्हे अपने अधिकार एवं कर्तव्यो के बारे में जानकारी देकर अवगत कराना है। उन्होने कहा की हमारा सविंधान-हमारा स्वाभिमान अभियान का उददेश्य नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारो और जिम्मेदारियो का ज्ञान करवाना है। इस अवसर पर उन्होने जल की बचत कर जल का सदुपयोग करने प्रधानमंत्री द्वारा एक पेढ मॉ के नाम चलाए जा रहे अभियान के तहत एक पेढ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने समाज व्याप्त कुरीतिया जैसे बाल विवाह को रोकने के लिए आगे आने तथा युवा पीढी में बढते नशा सेवन की आदत पर रोक लगाने के प्रयास करने पर बल दिया। मीणा ने कहा की भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए देश के युवाओ महिलाओ , किसानों एवं गरीबो के उत्थान एवं उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए विकसित भारत अभियन के तहत अनेक जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय गिरधरपुरा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजय कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की शिक्षा को बढावा देने के लिए मिड डे मील निःशुल्क पाठय पुस्तक सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय ]नया खेढ़ा में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में विधालय के वाइस प्रिसिपल मनोज कुमार ने विधार्थियो से कहा की सरकार ने अनेक योजना चला रखी है लेकिन जानकारी के अभाव में पूरा लाभ नही उठाया जा रहा है इसलिए आप अपने घर परिवार में डिजिटल तकनीक का उपयोग कर अपने परिवार गांव एवं मौहल्ला के लोगो को योजनाओं के बारे मे जानकारी देकर उन्हे लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकते है। कार्यक्रम में विधालय के अध्यापक ओमप्रकाश गंजानंद प्रिति एवं कमला के अलावा ब्रजराज सिंह राजदीप कुलक्षेष्ठ सहित बडी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031