नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छोटी सादड़ी रोड़ पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस से 1-010 किलाग्राम अवैध अफीम बरामद* – भारत दर्पण लाइव

छोटी सादड़ी रोड़ पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस से 1-010 किलाग्राम अवैध अफीम बरामद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*छोटी सादड़ी रोड़ पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस से 1-010 किलाग्राम अवैध अफीम बरामद*
कांतिलाल मांडोत
कोटा 25 मार्च
अधीक्षक निवारक उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय कोटा की ओर से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए के चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 मार्च 2025 को सीबीएन को एक ओर सफलता प्राप्त हुई है। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) राजस्थान के उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल ने बताया की एक गुप्त सूचना मिली की 24 मार्च 2025 को एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस से चित्तौडगढ़ होते हुए गंगानगर जा रहा है। सीबीएन प्रतापगढ़ सेल के अधिकारियों ने संदिग्ध मार्ग पर कडी निगरानी रखी गई और मधुरा तालाब चौराहा प्रतापगढ़ से छोटी सादड़ी रोड़ पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस से 1-010 किलाग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। कानूनी औपचारिकता पूरा करने के पश्चात बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया और एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया है
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) का उददेश्य राज्य में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी और व्यापार पर रोक लगाना है। इस अभियान के तहत ऐसी कार्यवाई जारी रहेगी । यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर सर्पक कर सकता है या ई मेल dnc-kota@cbn.nic.inपर जानकारी साझा कर सकता है।जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031