नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तरपाल के महादेव एवं चामुंडा मंदिर में चोरी, चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी* – भारत दर्पण लाइव

तरपाल के महादेव एवं चामुंडा मंदिर में चोरी, चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*तरपाल के महादेव एवं चामुंडा मंदिर में चोरी, चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 26 मई 25
उपखण्ड के तरपाल गांव भादरवा स्थित महादेव मंदिर में गत रात चोरों ने धावा बोल दिया।मन्दिर में चोरी को अंजाम दिया।चोरी की यह वारदात तरपाल गांव के भादरवा में हुई है।अज्ञात चोर मन्दिर में तीन चांदी की मूर्ति एवं चामुंडा माता मंदिर में रखा चढ़ावा भी ले गए।लोहे का दरवाजा तोड़कर दानपात्र लेकर फरार हो गए।चोर साउंड भी चुरा ले गए।मन्दिर पर लगे लोहे के दोनों दरवाजे का अंडर लोक तोडकर चोरी की गई है।दरवाजा का अंडर लोक दूर पास ही के खेत मे मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तरपाल भादरवा निवासी कानसिंह हीरसिंह राजपूत के घर के नजदीक चामुंडा माता मंदिर बना हुआ है।यह मंदिर निजी है।गत रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी कर दी।कानसिंह कुम्भावत ने बताया कि गत राज मन्दिर में चोरी हुई है।चांदी की तीन मूर्तिया सहित साउंड सेट ,दानपात्र और मूर्ति के समक्ष रखा चढ़ावा की चोरी हुई है।चोरी की घटना की सूचना सायरा थाने में दी गई।सूचना मिलते ही सायरा पुलिस मौके पर पहुंची।सायरा थाने के हेडकांस्टेबल सुखाराम ने बताया है कि तरपाल चामुंडा एवं महादेव मंदिर का ताला तोड़कर तीन चांदी की मूर्तियां,साउंड और दानपात्र लेकर चोर फरार हो गए।

 

पुलिस कार्यवाई में जुट गई है।उल्लेखनीय है कि कानसिंह हीरसिंह के घर से पहले 2017 में भी सोने और चांदी के आभूषण की चोरी हुई थी।सायरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

दरअसल,2023 में कानसिंह कुम्भावत के घर चोरी हुई थी।गत दिन तीसरी चोरी है।तरपाल में बन्द मकानों में चोरी करने का गीरोह सक्रिय है।बन्द मकानों में छत के जरिये घर मे उतर कर चोरी करने वालो को गत दिन सायरा पुलिस ने नाबालिग लड़को को डिटेन किया।इनकी पीछे मास्टरमाइंड काम करता है।पुलिस सख्ती से पेश आती है तो चोरों का चुराग अवश्य मिल सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031