नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्यरात्रि को छीन लिए गए थे जनता के सभी अधिकार* – भारत दर्पण लाइव

मध्यरात्रि को छीन लिए गए थे जनता के सभी अधिकार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

            25 जून आपातकाल के 50 वर्ष
*मध्यरात्रि को छीन लिए गए थे जनता के सभी अधिकार*

इंदिरा गांधी ने उच्च न्यायालय के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।इसी दौर में आपातकाल की 25 जून 1975 में इंदिरा गाँधी की सरकार ने रास्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।जिसके परिणामस्वरूप नागरिक स्वतंत्रताओ का निलंबन,प्रेस का सेंसरशिप और चुनावो को स्थगित कर दिया गया।ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे बिना कपड़ों के घूमते थे।परिवारों में भय इतना व्यापक हो गया कि छोटे बच्चो को भी कपड़े पहनाने पड़े।सरकार का आदेश का पालन करना अनिवार्य था।जो व्यक्ति मिला उसको पकड़ कर नसबंदी कर दी जाती थी।वो काला अध्याय आज दिन तक व्यक्ति नही भूल पाया है।बढ़ती आबादी के नियंत्रण के लिए इंदिरा ने फरमान जारी किया।उस दौर में कितने ही लोगो की शादी भी नही हुई,उनकी भी नसबंदी कर दी गई थी।वो दौर लोगो पर अत्याचार का था।भारतीय जनता पार्टी 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने जा रही है।भाजपा ने बताया कि आपातकाल लोकतंत्र पर हमला है।

जुलाई 2023 में इंदिरा की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की गई थी।मोदी ने आपातकाल को काला धब्बा बताया तो कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल ने प्रति लहराई।आपातकाल की घोषणा कर पूरे देश को बंधक बना लिया था।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी दबाया गया था।इसके बाद भी पत्रकारों ने इंदिरा के गुणगान की सारी हदें पार कर दी।जिसने भी आपातकाल का विरोध किया,उनको जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया।आपातकाल याद आते ही आंखों के सामने भय और डरावना दृश्य दृष्टिगोचर होता है।सीताराम केसरी ने कहा था संजय गांधी हमारे युवा नेता है और इनके हाथों में अगले पचास साल देश सुरक्षित है।सीताराम केसरी को इंदिरा गांधी ने बेइज्जत करके कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया

खुद अध्यक्ष बन गई थी।1977 में संजय गांधी ने एक भाषण में कहा था कि विपक्ष के नेता कीड़ो की तरह है। उन्हें कुचल देना चाहिए।इससे अंदाजा लगा सकते है कि ये परिवार विपक्ष को किस नजरिये से देखता है।इंदिरा ने निजी संकट को रास्ट्रीय संकट बना लिया था।अदालत का फैसला मानने के बजाय संसदन्यायपालिका ,कार्यपालिका और मीडिया को कुचलकर रख दिया।विपक्ष के नेताओ और करीब डेढ़ लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को जेल के हवाले कर दिया।इसमे 250 पत्रकार भी शामिल थे।समाचारों पर सेंसर लगा दिया।जो कार्य अंग्रेजोने नही किया ,वो इंदिरा गांधी ने कर दिया।कांग्रेस के पास कोई जवाब नही है।फिर भी कांग्रेस का अहंकार सातवे आसमान पर है।

                   

                    *कांतिलाल मांडोत*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930