नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुनिया मे भारत को सम्मान दिलाने वाले शश्क्त भारत के शिल्पकार पीएम नरेंद्र मोदी* – भारत दर्पण लाइव

दुनिया मे भारत को सम्मान दिलाने वाले शश्क्त भारत के शिल्पकार पीएम नरेंद्र मोदी*

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दुनिया मे भारत को सम्मान दिलाने वाले शश्क्त भारत के शिल्पकार पीएम नरेंद्र मोदी*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन17 सितम्बर को यानी आज मनाया जा रहा है।इस मौके पर नरेंद्र मोदी को देश दुनिया से बधाइयां दी जा रही है।मोदी का सफर एक व्यक्तिगत पड़ाव नही बल्कि उस यात्रा का प्रतीक है जिसने अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।जन्म के साथ ही महान शिखर यात्रा प्रारम्भ होती है।लक्ष्य के प्रति अटूट आस्था,लक्ष्य होता है वे शिखर तक पहुंच जाते है।आज शून्य से सर्जन करने का श्रेय मोदी को दिया जा रहा है।भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और विदेश नीति की परंपरा मोदी से सुचारू रूप से शुरू हुई है।आज भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।मोदी गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में जन्मे और इस एक घर के चिराग ने करोड़ो लोगो का दीपक बनकर चमके,ऐसे शालाखा पुरुष की गणना में एक नाम भारत ही नही दुनिया के लोगो की जिव्हा पर मोदी का नाम नाच रहा है।गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सफर शुरू हुआ और इनकी चमक दमक बढ़ती ही गई।जौहरी की दृष्टि कसौटी बन जाती है।मोदी के नेतृत्व में भारत की राजनीति में बदलाव हुआ है।

भारत गलोबल पॉलिटिक्स में अहम भूमिका निभा रहा है। पिछले दस वर्षों में देश हित मे अहम फैसला लिया।मोदी शश्क्त भारत ,आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रहे है।मोदी ने भारत की ताकत बढ़ा दी है।मोदी के जन्म दिवस पर लोगो ने ह्दय से मुबारक दी है।भारत ही नही अंतराष्ट्रीय मंच से मोदी को बधाइयां दी जा रही है।मोदी का व्यक्तित्व सौरभ से सुरभित है।निस्वार्थ भाव से देश सेवा में निरन्तर लगे रहने वाले मोदी विरले ही है,जिनके जन्म दिवस पर पूरी दुनिया मंगल कामना कर रही है।एक माता का लाडला लाखो-करोड़ो माता-पिता ,बंधु परिजनों की आंख का तारा बनकर चमके है।

विदेशो में भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान हों रहा है,वैसा पहले कभी किसी नेता का नही हुआ ?भारत को ऊंचे शिखरों पर पहुंचाने और पड़ोसी देशों की गलतफहमी को ठिकाने लगाने में मोदी ने महारत हासिल की है।सबसे ज्यादा पाकिस्तान से देशवासियों को नुकसान हुआ है।हररोज देश मे विस्फोट करना और देश मे दहशत फैला कर लोगो को परेशान करना अब भूतकाल बन गया है।देश हित मे ऐसे अनेक कार्य हुए है जिसकी कल्पना करना मुश्किल था।सेवा पखवाड़ा के रूप में मोदी का जन्म दिवस मनाया जा रहा है।पूरे देश मे जश्न मना रहे है।ज्ञान, गरिमा और महिमा से व्यक्तित्व के दोनों छोर कसे हूए है।मोदी की अद्भुत प्रभावशाली वकतृत्व कला करोड़ो करोड़ श्रोताओं के ह्दय क्षण मात्र में आंदोलित परिवर्तित करने में सक्षम है।विन्रमता के साथ सिद्धान्त निष्ठा और आचार दृढ़ता, मधुरता के साथ अनुशासन की कठोरता,सरलता और कोमलता के साथ उत्कृष्ट सोच लोगो को प्रभावित करती है।

कुशल प्रशासक होना एक दुर्लभ विशेषता है।मोदी ने इन 25 सालों में गुजरात सहित देश के अनेक और जटिल समस्याओं से राज्य और देश को बाहर निकाला है,जिसकी कल्पना मात्र से लोग सिहर उठते थे।देश मे अराजकता व्याप्त होने की वजह से लोग भय के साये में जी रहे थे।देश की ख्याति दुनिया मे देदीप्यमान की गई।कार्यसफलता की सूची बहुत बड़ी है, जिसकी लेख में उल्लेख नही किया गया है।मोदी जगत प्रपंच से दूर रहकर विकास की रुपरेखा गढ़ने में रहते है।मोदी का एक ही लक्ष्य है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।इस प्रकार की विशेषताएं और विलक्षणताए इस इंद्रधनुषी व्यक्तित्व को जहाँ आकर्षक केंद्र बनाती है।वही श्रद्धा भाजन भी इस श्रद्धाभक्ति के आकर्षण ने मुझे विवश कर दिया है।मोदी की निष्ठा किसी समाज व देश की परंपरा तक ही सीमित नही है।वसुधेव कुटुम्बकम की भावना लेकर चलने वाले मोदी के लिए सहज और सरल स्वभाव की वजह से पूरे ग्लोबल को सीमित दायरे में समाज तक सिमटा दिया है।विश्व समुदाय को समाज के रूप में देखने वाले और भारत के 140 करोड़ देशवासियों को अपने परिवार के सदस्यों के रूप में देखने मोदी का नाम दुनिया में आदर और सत्कार के साथ लिया जाता है।

मानवता के प्रति अपार प्यार और भारत सहित दुनिया के उत्थान के लिए वे प्रतिपल प्रतिक्षण प्रयत्नशील रहते है।भारत के विभिन्न अंचलों में उन्होंने लोगो को स्नेह दिया है।जात बिरादरी से ऊपर उठकर हर भारतीय नागरिकों को स्नेह और भातृत्व स्नेह से देखने वाले मोदी को देखते ही लोग धूल मस्तक पर लगा देते है।विदेशो में महिलाओ और युवक युवतियों से मिलने के बाद लोग भावुक होते देखे गए है।क्योंकि उनकी विचारधारा वधुधैव कुटुम्बकम की है।उनके।लिये सारी दुनिया परिवार है।सामान्य व्यक्तित्व से लेकर दुनिया के विशिष्ट राजनैतिक उनके सम्पर्क में आए और उनके चुम्बकीय व्यक्तित्व व कृतित्व से सारे पहलू को छुआ।आज बड़े बड़े देशो के राष्ट्राध्यक्ष मोदी को सुनते है और सुनकर इनकी बात पर अमल भी करते है।देश के निर्माण में पूरा समय दिया है और निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।यह आने वाला कल भारत के स्वर्णिम इतिहास का साक्षी बनेगा और भारत को दुनिया देखेगी।नेताओ का बखान ठीक नही है।लेकिन निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने वाले विकास पुरुष मोदी के पास कुछ भी नही है।वे देश सेवा के लिए पूरे जीवन को ख़फाने के लिए संकल्पित है।तब इस अलौकिक पुरुष के रूप में शिखर आरोहण का जीवंत उदाहरण दुनिया और देश के समक्ष उस अभिलाषा को संजोए हुए है,जिसकी भौर विकसित भारत की दहलीज को चूमने के लिए इंतजार में है। अंततःमोदी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

             कांतिलाल मांडोत वरिष्ठ पत्रकार

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031