नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़गांव में करंट की चपेट में आने से पैथर व बंदर की मौत* – भारत दर्पण लाइव

बड़गांव में करंट की चपेट में आने से पैथर व बंदर की मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़गांव में करंट की चपेट में आने से पैथर व बंदर की मौत*
उदयपुर 13
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर जिले के बड़गांव के तुला गांव की घटना है।बन्दर का पीछा कर रहे पैंथर की करंट लगने से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।पंचायत समिति बड़गांव के नवगठित तुला गांव में एक बन्दर का पीछा कर रहे पैंथर और बन्दर की करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।खबर मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन बन्द करवाई।विधुत पोल पर करंट लगने से दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सरपंच हिमतसिह परमार ने वनविभाग और ईसवाल पुलिस को सूचना दी गई।विधुत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जांच कर रिपॉर्ट तैयार की गई।सूचना पर ईसवाल थाने के एएसआई गोपालसिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र घटना स्थल पर पहुँच कर मौका मुआयना किया। मेडिकल टीम ने पशु चिकित्सक के सानिध्य में पोस्टमार्टम किया गया। बन्दर और पैथर का पोस्टमार्टम कर उदयपुर में अंतिम संस्कार किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जर्जरित अवस्था मे रहते पहले भी कई पशुओ की मौत हो चुकी है।विधुत विभाग को कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की अपील करने के बाद विधुत विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नही दिया। जिससे घटना हुई है। वनकर्मी उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930