नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालिका शिक्षा बढ़ाने में किशोर बन रहे सहयोगी ** – भारत दर्पण लाइव

बालिका शिक्षा बढ़ाने में किशोर बन रहे सहयोगी **

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंतरास्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
*बालिका शिक्षा बढ़ाने में किशोर बन रहे सहयोगी **
उदयपुर 12
कांतिलाल मांडोत
गोगुंदा में जतन संस्थान द्वारा संचालित सहयोगी परियोजना के तहत गोगुन्दा ब्लॉक के छ: विद्यालयों में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया | परियोजना से शोभा जाट ने बताया कि इस वर्ष की अंतर्राष्टीय बालिका दिवस 2023 का थीम ‘बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गए ।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडून्दीया,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवडिया विद्यालय से मनहोर ,राहुल ,हेमेंद्र, हीरालाल जुड़े ।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियों का गुडा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विजयबावड़ी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राणा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाटियाखेड़ी में कांता पुरोहित व प्रधानाचार्य मुकेश पारख की अध्यक्षता में किया व विद्यालय स्टाफ गीता खटीक ,मंजु उपाध्याय व समीना बैग जुड़े कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस से जुडी मानव श्रृंखला बनाकर बालिकाओं को अधिकार देने व उनके नेतृत्व क्षमता बढाने का आव्हान करते हुए बालिका शिक्षा से जुड़े गगनचुंबी नारें लगायें गए |कार्यक्रम में बालक बालिकाओं द्वारा अधिकार,उनसे जुड़े मुद्दों पर कविता ,निबंध ,पोस्टर आदि बनाकर प्रस्तुत किये गये ।
कार्यक्रम में बालिका शिक्षा को बढाने व बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने को लेकर किशोरों समूह से जुड़े किशोरों ने अपने अनुभवों को मंच के सम्मुख रखा। समूह की सकारात्मक चर्चाओं से स्वयं में आयें बदलाओं पर बात रखी ।
इस दौरान सहयोगी परियोजना से योगेश वैष्णव, सुदंर लाल, अनुराधा , गायत्री जोशी, प्रियंका वैष्णव सहित छ विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे |

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930