नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा के पास कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं, बल्कि विकास के ठोस और पक्के इरादे – वसुंधरा राजे – भारत दर्पण लाइव

भाजपा के पास कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं, बल्कि विकास के ठोस और पक्के इरादे – वसुंधरा राजे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भाजपा के पास कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं, बल्कि विकास के ठोस और पक्के इरादे – वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस राज में पेपर लीक व भ्रष्टाचार से जनता दुखी

कांग्रेस के राज में पेपर लीक, भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता दुखी, राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी
उदयपुर 17

जिले की गोगुंदा विधानसभा के सायरा क्षेत्र के विसमा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने जनसभा को संबोधित किया।खचाखच भरे पांडला में हजारो केके समक्ष  प्रत्याशी प्रताप भील के समर्थन में सभा कर कांग्रेस को आड़े हाथो लिया। राजे ने सभा में कहा कि जनता ने कांग्रेस को विदाई देने का मन बना लिया हैं साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की तरह झूठे बादे नहीं, बल्कि ठोस और पक्के इरादे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। राजे ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में किए वादे पूरे नहीं किए, वह अब अपने अंतिम समय में की योजना को शामिल करता है।काग्रेस ने पिछले चुनाव में किए वादे पूरे नहीं किए, वह अब अंतिम समय म झूठ की गारंटी से जनता को भ्रमित करना चाहती है, पर जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। राजे ने कहा कि जो योजनाएँ हमारी सरकार ने शुरू की उन पर कांग्रेस की सरकार ने ताले लगा दिए। राजे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश मे अस्पताल और स्कूल तो है लेकिन इनमें न तो डॉक्टर है और न ही शिक्षक हैं।

कांग्रेस सरकार ने फ्यूल सरचार्ज के नाम पर साढ़े 56 करोड़ की वसूली की और जाते-जाते 100 यूनिट बिजली फ्री लोगों को भ्रमित करने का काम किया हैं लेकिन अब जनता समझ चुकी हैं इसलिए वे अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। राजे ने अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में ट्रांसफॉर्मर 72 घंटे में बदले जाते थे, वहीं आज 72 दिन में भी नहीं ट्रांसफॉर्मर बदलने और नए खरीदने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं हैं। कांग्रेस के 5 सालों के राज में बहन बेटियों के स्वाभिमान को चोट पहुंची हैं। आए दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं हुई, बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए, 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा अभी तक कांग्रेस पूरा नहीं कर पाई। एक लाख 19हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क की गई। 1350 किसानों को सरकार की गलत निति की वजह से आत्महत्या करनी पड़ी।

राजे ने सभा के दौरान पेपरलीक मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि 19 बार पेपर लीक होने से 70लाख युवाओं का भविष्य चौपट हो गया। युवा आत्महत्या कर रहें हैं, नरेगा मेंमजदूरों को समय पर पैसा नहीं मिल रहा हैं। राजस्थान दुष्कर्म, महिला अत्याचार,भष्ट्राचार, कर्ज, बेरोजगारी में कीर्तिमान बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब यहसरकार हार में भी कीर्तिमान बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में राजे ने भाजपाप्रत्याशी प्रताप भील को विजयमाला पहनाई। इस मौके पर भाजपा केपदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसभा में जिला अध्यक्ष चन्द्रसिंह चौहान विधायक प्रताप गमेती उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली जिला महामंत्री दीपक शर्मा विधा सभा प्रभारी मनोहर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह जिला उपाध्यक्ष भनदाराम गरासिया पूर्व प्रदान मीरा मेघवाल लक्ष्मणसिंह राव सुंदरदेवी गमेती प्रधान गोगुन्दा एकलिंग मेघवाल एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दयालाल विधान संयोजक चंद्रेश फत्तावत गोगुन्दा मंडल अध्यक्षभोपाल कलाराम दिनेश लक्ष्मण सिह झाला उप प्रधान प्रतापसिह शम्भू गमेती एसटी मोर्चा पप्पूराणा भील पूर्व उपप्रधान राघवेंद्र सिह पूर्व उपप्रधान खुबिलाल पूर्व उप प्रधान सुमेरसिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता लालसिह लोकेश एवम मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031