नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छह जुलाई तक होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भाजपा मंडल नांदेशमा की बैठक संपन्न* – भारत दर्पण लाइव

छह जुलाई तक होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भाजपा मंडल नांदेशमा की बैठक संपन्न*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*छह जुलाई तक होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भाजपा मंडल नांदेशमा की बैठक संपन्न*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 27 जून
भारतीय जनता पार्टी मंडल नांदेशमा की बैठक शुक्रवार को गोविंद पैलेस में मंडल अध्यक्ष नवल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 6 जुलाई तक पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी सफल क्रियान्विति को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों को जनसंपर्क और संगठन विस्तार का माध्यम बनाते हुए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ आयोजित किया जाए। मंडल प्रवासी प्रभारी दयालाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समन्वय और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक दायित्वधारी को समयबद्ध रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर गोगुंदा उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, सायरा प्रभारी डीसी मेघवाल, मंडल प्रतिनिधि लोकेश पालीवाल, उपाध्यक्ष केशुलाल रावत, योगेश सिंह, सरपंच पदमाराम, सरपंच जमुनाशंकर ओबरा, सरपंच तोलाराम, एकलिंग मेघवाल, देवी सिंह, कमलेश पालीवाल, गणेश देवड़ा, रूपलाल, महामंत्री देवी सिंह सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता की कामना के साथ हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31