नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश को एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी -रामेश्वरलाल मीणा – भारत दर्पण लाइव

देश को एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी -रामेश्वरलाल मीणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देश को एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी -रामेश्वरलाल मीणा
उदयपुर /गोगुन्दा 23 सितम्बर
कांतिलाल मांडोत
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत खेमली ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया।भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर की ओर से आज मावली पंचायत समिति की खेमली पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो उदयपुर के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि हिंदी वह डोर है जो सारे देशवासियों को एकता के सूत्रमें बांधने का काम करती है।

हमारा यह कर्तव्य है कि हम अपने दैनिक जीवनअधिकाधिक हिंदी का प्रयोग करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने न सिर्फ हिंदी को पूरे देश की संपर्क भाषा बनाने का प्रस्ताव रखा बल्कि हिंदुस्तानी प्रचारिणी सभा के माध्यम से दक्षिण के राज्यों में हिंदी के
प्रचार-प्रसार का प्रयत्न भी आरंभ किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सूरज महेश्वरी ने कहा कि पूरे देश में ऐसा माहौल बन गया है कि अंग्रेजी भाषा के बिना कार्य नहीं चल सकता, जबकि सच्चाई यह है कि मातृभाषा और अंग्रेजी के द्वंद्व के कारण आज विद्यार्थी न ठीक से हिंदी पढ़-लिख पाते हैं और न ही अंग्रेजी। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि किस तरह यदि हम अपनी भाषा में प्रवीणता हासिल करते हैं तो सभी स्तरों पर इसका लाभ होता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच तकनीकी युग में हिंदी का बढ़ता प्रयोग पर निबंध एवं वर्तमान समय में राजभाषा हिंदी का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिय l दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विद्यालय परिसर में 26 तारीख को पोषण मिशन पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे l कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन तकनीकी सहायक प्रवेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031