नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , द्वारका में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी भीषण आग, 7 महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए* – भारत दर्पण लाइव

द्वारका में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी भीषण आग, 7 महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*द्वारका में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी भीषण आग, 7 महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए*
द्वारका 31 मार्च
रविवार को सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में पति-पत्नी, दादी और सात माह की बेटी भी है। आग सुबह तड़के करीबन 3 से 4 बजे के बीच लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद घर में धुआं भर गया और दम घुटने से परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार द्वारका शहर में आदित्य रोड पर रविवार को तड़के शॉर्ट-सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मकान धू-धू करके जलने लगा। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते इससे पहले ही धुआं पूरे घर में फैल गया और दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक पवन कुमार पुत्र कमलेश
उपाध्याय (30), उनकी मां भामिनीबेन, पत्नी और 7 माह की बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रवाना किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031