नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा तहसील के उमरणा गौशाला का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा तहसील के उमरणा गौशाला का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा तहसील के उमरणा गौशाला का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 7 जून 2025
गोगुन्दा उपखण्ड के सायरा ब्लॉक के उमरणा गौशाला मे जिला कलेक्टर नमित मेहता ने वंदे जल गंगा जल सरंक्षण जल अभियान के तहत निरीक्षण किया।उमरणा गौशाला जैन समाज के अधीनस्थ कई वर्षों से चल रही है।जैन तीर्थ उमरणा महावीर जैन गौशाला में करीब चारसौ गाये है।नियमित चारा पानी की व्यवस्था समाज के तरफ से किया जा रहा है।गौशाला में लोग दुधारू पशु नही छोड़ते है।बीमार अवस्था मे गाय को छोड़कर जाते है।बीमार गायों की देखभाल समाज के कर्मचारी करते हैं।गायों के लिए समय समय पर घास पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी रखे हुए है।जैन समाज के कार्यकारिणी सदस्य एवम जैन समाज गायों को बदहाल देखना नही चाहते है।अहिंसा परमो धर्म पर आस्था रखनेवाला जैन समाज गायों को सड़क पर रखड़ते नही देख पाता है और न ही कसाइयों के हाथों बेचने के लिए समर्थन करता है।जीवदया में लाखों रुपए गायों के संवर्धन और पोषण के लिए समाज से एकत्रित किया जाता है।आज जिला कलेक्टर नमित मेहता ने औचक निरीक्षण किया।उमरना के कर्मचारी एवं मुनीम चंदन को साधुवाद देते हुए उनकी पीठ थपथपाई।उन्होंने कहा कि गायों की देखभाल सुचारू रूप से की जा रही है।

गायों की विभिन्न व्यवस्थाओं को खुद चल कर जानकारी ली गई।इस दौरान गायों के चारे, पानी और छाया आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।चंदन सेठ ने गौशाला में पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को अवगत कराया।जिला कलेक्टर ने गौशाला में गोवंश की संख्या तथा उनके नस्ल की जानकारी ली गई। नमित मेहता ने आहार खिलाया।जिला कलेक्टर के साथ सायरा बीडीओ महिपसिंह जुगतावत एवं पशु चिकित्सा के आधीकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031