नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में भव्य आरती,56 भोग और चारभुजा मन्दिर मे 5100 सौ दीपक जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में भव्य आरती,56 भोग और चारभुजा मन्दिर मे 5100 सौ दीपक जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुन्दा में भव्य आरती,56 भोग और चारभुजा मन्दिर मे 5100 सौ दीपक जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 19 जनवरी
देश विदेश में राम की अगुवाई में पलक बिछाकर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम के आगमन का इंतजार कर रहे है।राम जन जन के आराध्य ईश है।राम का नाम आते ही मन श्रद्धाभिमुत हो उठता है।राम का पवित्र नाम घट घट में समाया हुआ है।राम का स्मरण दुनिया कर रही है।दुनिया राम से श्रद्धाभिमुख जुड़ रही है। शूरवीर त्याग और बलिदान की महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली गोगुन्दा में भगवा लहराने के लिए युवा गली मोहल्ले में डटे नजर आ रहे है।

 

गोगुन्दा सहित सभी गांवो में भगवा ध्वज और राम के पोस्टर लगाए जा रहे है।गोगुन्दा में भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर हर घर मे,हर दिल मे हर्षोल्लास है।त्याग की भूमि गोगुन्दा राममय हो गया है।चौराहे और व्यापारिक प्रतिष्ठान के बाहर राम के लोगो बना कर अपने भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे है।गोगुन्दा युवक मंडल और युवा टीम ने भगीरथ कार्य को अपने हाथों में ले लिया है।गोगुन्दा कस्बे में सीएनसी कटिंग से जयश्री राम का लेखन कार्य को अंतिम रूप देने में लगे है।गोगुन्दा के आसपास के गांव और तहसील की सभी पंचायतों और गांव ढाणियों में हर्षोल्लास के साथ जयश्री राम के जयकारे लगाए जा रहे है।

गोगुन्दा में प्राणप्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भजन का आयोजन किया गया है।भगवान राम के जयकारे और जयश्री राम के नारों से गोगुन्दा गुंजायमान होगा।राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में रखी गई भजन संध्या में भगत सुथार प्रस्तुति देंगे।गोगुन्दा में युवा झूम रहे है।वही महिला और पुरुष भी इस खुशी का इजहार करते थकते नही है।राम का नामल ही प्रभावशाली है।गोगुन्दा में भव्य आतिशबाजी,56 भोग और 5100 सौ दीपक जलाकर भव्य आरती की जाएगी।गोगुन्दा के स्थानीय व्यापारी नीतीश प्रजापत अपना प्रतिष्ठान बंद करके भगवा ध्वज बेचने का काम कर रहे है।राममय हुए गांवो में हर्ष की लहर है।भजनों की स्वर लहरी पर युवा झूम रहे है।राम आएंगे तो अंगना सजायेंगे जैसे भक्तिगीत में सराबोर युवा युवतियां और महिलाये राम की प्रतिष्ठा महोत्सव के आनन्द में खोए नजर आ रहे है।बस स्टैंड स्थित रूप भवन पर भगवान राम के स्वागत के विविध पोस्टर लगे है।कटआउट से लोग भावविभोर होते दिखाई दे रहे है।गोगुन्दा के युवा सुरेश तेली ने बताया कि गोगुन्दा सहित गांवो के सभी मन्दिरो की रंग रोगन के बाद सजावट की गई है।22 तारिख को सभी मन्दिरो पर भव्य आरती की जाएगी।गांवो में भगवा ध्वज एवं रोशनी से मन्दिर जगमग हो रहे है।मंदिरों के साथ ही अपने घरों को सजाया जा रहा है।गोगुन्दा सहित क्षेत्र में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह है।असली दिवाली अब 500 साल बाद आई है।वही सायरा क्षेत्र के तरपाल नान्देशमा पुनावली पद राडा कमोल सेमड सायरा रावलिया और भानपुरा तक राममय होने की खबर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031