नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुंदा में श्रद्धा और उल्लास से मनाया त्रय महान आत्माओं का जन्मोत्सव* – भारत दर्पण लाइव

गोगुंदा में श्रद्धा और उल्लास से मनाया त्रय महान आत्माओं का जन्मोत्सव*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुंदा में श्रद्धा और उल्लास से मनाया त्रय महान आत्माओं का जन्मोत्सव*
कृष्ण जन्माष्टमी के साथ जिनेंद्र मुनि के 77वें और शील कंवर जी के 115वें जन्मोत्सव पर हुए आध्यात्मिक आयोजन”

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, धर्मसभा में संतों ने बताए धर्म, संयम और सदाचार के संदेश”

कांतिलाल मांडोत
गोगुंदा 4 सितंबर

कस्बे के ब्रह्मपुरी स्थित वर्धमान स्थानकवासी जैन स्थानक में शुक्रवार को आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत त्रय महान आत्माओं का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के साथ जिनेंद्र मुनि जी म.सा. का 77वां जन्मोत्सव तथा जिन शासन चंद्रिका गुरुवर्या श्री शील कंवर जी म.सा. की 115वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन, जप और तप किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर संतों का सान्निध्य प्राप्त किया।

जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, पूज्य गुरुदेव श्री जिनेंद्र मुनि म.सा. और गुरुवर्या श्री शील कंवर जी म.सा. के जीवन, तप, त्याग और संदेशों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धर्म, सदाचार और मानव सेवा का संदेश दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने धर्मसभा में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें बाहर से आए वक्ताओं के साथ साधु-साध्वियों ने तीनों महान आत्माओं के जीवन, व्यक्तित्व और आध्यात्मिक योगदान पर विचार रखे। धर्मसभा में बाहर से आए अतिथियों और धर्मप्रेमियों का समाज की ओर से मेवाड़ी पगड़ी, शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 

धर्मसभा को संबोधित करते हुए जिनेंद्र मुनि जी म.सा. ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से धर्म और कर्तव्य के महत्व को समझाया। साथ ही जिन शासन चंद्रिका गुरुवर्या श्री शील कंवर जी म.सा. के जीवन एवं आध्यात्मिक योगदान के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। उन्होंने उमरना स्थित गौशाला में गोमाता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

 

इस दौरान साध्वी राजश्री प्रभा एवं साध्वी सुलक्षणा प्रभा ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी, जिनेंद्र मुनि म.सा. के 77वें जन्मोत्सव तथा गुरुवर्या श्री शील कंवर जी म.सा. की 115वीं जन्म जयंती के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। साध्वीवृंद ने उनके जीवन, तप, त्याग और प्रेरणादायी संदेशों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धर्म, संयम और सदाचार को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक सुंदरलाल मेहता ने बताया कि आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मप्रेमियों का स्वागत किया गया। चातुर्मास व्यवस्था प्रचार-प्रसार समिति के गोपाल लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम में श्री वर्धमान पुष्कर गुरु ध्यान केंद्र, दूधिया गणेशजी, श्रमण संघ विहार सेवा समिति, अखिल भारतीय गुरु पुष्कर संगठन समिति एवं अमर जैन साहित्य संस्थान उदयपुर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सूरत, बेंगलूरु, उदयपुर, सेरा प्रांत, वाकल प्रांत एवं बगडुंदा से आए समाजसेवी और श्रावक-श्राविकाएं भी आयोजन में शामिल हुए।
आयोजन को सफल बनाने में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री चंदनबाला महिला मंडल, तरुण नवयुवक मंडल, कन्या मंडल एवं चातुर्मास सेवा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष नाथूलाल मेहता, मंत्री छोटूलाल सेठ, उपाध्यक्ष नाथूलाल सोलंकी, चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष गौतम सिंघवी, उपाध्यक्ष रमेश मेहता, मंत्री प्रकाश लोढ़ा, सहमंत्री महेश कोठारी, सुनील लोढ़ा, ललित मेहता, फतेहलाल लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, कन्हैयालाल सिंघवी, भोपाल सेठ एवं राजेश मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।
समापन अवसर पर जिनेंद्र मुनि जी म.सा. ने मंगल पाठ सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्ममय, संयमित और सदाचारी जीवन जीने का संदेश दिया। अंत में संघ अध्यक्ष नाथूलाल मेहता ने सभी आगंतुक अतिथियों, साधु-साध्वियों और धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930