नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ता,कांग्रेस को लगा झटका* – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ता,कांग्रेस को लगा झटका*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुन्दा में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ता,कांग्रेस को लगा झटका*

कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 7 अप्रैल
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।पूरे देश मे दलबदल राजनीति हावी हो रही है।कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए है।गोगुन्दा तहसील के रावलिया खुर्द से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश जैन मांगू सिह खरवड़ वार्ड पंच प्रकाश गमेती आवानी ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली है।गोगुन्दा भाजपा कार्यालय पर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन्होंने अलग अलग कारण गिनाए।कार्यकताओ ने कहा कि हम प्रभुश्री राम के भक्त है।धर्म के विरुद्ध सुन नही सकते है और न ही धर्म के खिलाफ बोल सकते है इसलिए कांग्रेस को हमेशा अलविदा कर भाजपा में शामिल हो रहे है। कार्यकर्ताओं की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिह,उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली विधायक प्रताप गमेती नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवलसिंह आदि के सनिध्य मे भाजपा में शामिल हुए।सबसे खतरनाक होता है सपनो का मर जाना।कांग्रेस कार्यकर्ताओ और नेताओं की आंखों में सपने साकार करने वाले नेतृत्व की कमी है।इसलिए हररोज कोई न कोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है।इन कार्यकर्ताओ का पार्टी से मुहं मोड़ना पार्टी के नेतृत्व की कमी को उजागर करता है।कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा किसी की नही चलती है।गांधी परिवार के नजदीकियां बढ़ा भी जाती है और विश्वासपात्र बन भी जाते है तो कोई औचित्य नही है।कांग्रेस का खिसकता जनाधार में अहम भूमिका वाणी पर लगाम नही होने का बुरा नतीजा है।क्योंकि किस जगह क्या बोलना है।यह जानकारी नही है।उल्लेखनीय है किगोगुन्दा में दलबदल में भाजपा की सदस्यता हर तरह से सटीक लगने के कारण कांग्रेस को अलविदा कह रहे है।कार्यकर्ताओ की सदस्यता के समय जिला महामंत्री दयालाल चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष फतेहलाल जोशी पृथ्वी सिह मोड़ी डीसी मेघवाल भंवरसिंह वली की भागल भँवरसिह सिसोदिया हनुमानसिंह खरवड़ नरेशसिह राणावत रामसिंह एवं गोगुन्दा के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031