नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेताओं ने की शादी में शिरकत – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेताओं ने की शादी में शिरकत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुन्दा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेताओं ने की शादी में शिरकत
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 31 मई 2025
भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के छोटे भाई के विवाह समारोह का भव्य आयोजन गोगुंदा के पुरोहित जी की बाड़ी में हुआ। पांच दिवसीय विवाह कार्यक्रम के अंतिम दिन समारोह में राजनीति के कई दिग्गज नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, मिराज समूह के एमडी मदन पालीवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने समारोह में भाग लिया।विवाह समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नमित मेहता, आईजी दिनेश मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पवार, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, लाल सिंह झाला (टीलू काका), बडगांव प्रधान प्रतिभा नागदा, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील, शंभू गमेती, महामंत्री दीपक शर्मा, जिला मंत्री दयालाल चौधरी, संयोजक डीसी मेघवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन मेघवाल, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, करण जोशी, नवल सिंह राजपूत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी, एसी मोर्चा अध्यक्ष हिम्मत खटीक, पंचायत समिति सदस्य दिलीप गमेती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष भोई, नांदेशमा युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जोशी, सरपंच कालूलाल गमेती, वार्ड पंच कमलेश तेली, ओम सिंह चौहान, गणेश देवड़ा, हरीश चौधरी और मीडिया प्रभारी सुरेश तेली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31