नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुंदा में रैपिड एक्शन फोर्स का निकला फ़्लैग मार्च, कौन है ऐ फोर्स पढ़ें पूरी खबर – भारत दर्पण लाइव

गोगुंदा में रैपिड एक्शन फोर्स का निकला फ़्लैग मार्च, कौन है ऐ फोर्स पढ़ें पूरी खबर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुंदा में रैपिड एक्शन फोर्स का निकला फ़्लैग मार्च, कौन है ऐ फोर्स पढ़ें पूरी खबर
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 4 मार्च
बाजार में मंगलवार रैपिड एक्शन फोर्स और थाना पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बाजार में शांत वातावरण देखने को नजर आया । रैपिड एक्शन फोर्स ने थाना प्रभारी (आईपीएस प्रशिक्षु) माधव उपाध्याय के साथ मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों में परिचित अभ्यास करते हुए मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया । इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य किसी भविष्य में गंभीर स्थिति में जरूरत पड़ने पर तत्काल रुप से प्रभावी कार्रवाई की जा सके
गोगुंदा थानाधिकारी (आईपीएस प्रशिक्षु) माधव उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार कर पूर्ण रूप से अध्ययन करते हुए रैपिड एक्शन फोर्स का सहयोग लिया जा सकता है। वहीं इस मार्च का नेतृत्व अहमदाबाद (गुजरात) से तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की श्री रतुल दास के 100 कमांडो की बटालियन ने की हैं। वहीं इस फ्लैग मार्च को गृह मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित करवाया गया। इस बटालियन द्वारा 03 मार्च से 7 मार्च तक जिलेभर के विभिन्न वृतों के संवेदनशील थाने के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जाएगा। बता दें कि रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ़) भारत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) की एक विशेष इकाई होती हैं जो दंगों और भीड़ नियंत्रण से निपटने के लिए बनाई गई है। विशेष तौर पर इसे शून्य-प्रतिक्रिया बल भी कहा जाता है। और इस फोर्स का इसका मुख्यालय केंद्र नई दिल्ली में हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031