नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुंदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धर्मसभा, जिनेंद्र मुनि व शील कंवर म.सा. का जन्मोत्सव मनाया* – भारत दर्पण लाइव

गोगुंदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धर्मसभा, जिनेंद्र मुनि व शील कंवर म.सा. का जन्मोत्सव मनाया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गोगुंदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धर्मसभा, जिनेंद्र मुनि व शील कंवर म.सा. का जन्मोत्सव मनाया*
कांतिलाल मांडोत
गोगुंदा4 सितम्बर
कस्बे के ब्रह्मपुरी स्थित वर्धमान स्थानकवासी जैन स्थानक में शुक्रवार को आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित त्रय महान आत्माओं का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ महाश्रमण जिनेंद्र मुनि काव्यतीर्थ का 77वां जन्मोत्सव तथा जिन शासन चंद्रिका गुरुणी साध्वीश्री शील कंवर म.सा. की 115वीं जन्म जयंती मनाई गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मोपदेश प्राप्त किया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, जिनेंद्र मुनि काव्यतीर्थ और गुरुणी साध्वीश्री शील कंवर म.सा. के जीवन, तप, त्याग और संदेशों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद धर्मसभा आयोजित हुई, जिसमें साधु-साध्वियों और बाहर से आए वक्ताओं ने तीनों महान आत्माओं के जीवन एवं आध्यात्मिक योगदान पर विचार व्यक्त किए। बाहर से आए अतिथियों और धर्मप्रेमियों का समाज की ओर से मेवाड़ी पगड़ी, शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।


धर्मसभा को संबोधित करते हुए जिनेंद्र मुनि म सा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और प्रेरणादायी प्रसंगों पर प्रकाश डाला। संत ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, कर्तव्य और धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। मुनि ने जिन शासन चंद्रिका गुरुणी साध्वीश्री शील कंवर म.सा. के जीवन और आध्यात्मिक योगदान की जानकारी भी दी। साथ ही उमरणा स्थित गौशाला में गोमाता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में श्रद्धालुओं को बताया।


इस अवसर पर साध्वी राजश्रीजी प्रभा एवं साध्वी सुलक्षणा प्रभा ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी, जिनेंद्र मुनि म.सा. के 77वें जन्मोत्सव तथा साध्वीश्री शील कंवर म.सा. के जीवन, तप और संदेशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साधु-साध्वियों ने श्रद्धालुओं को धर्म, संयम, त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया।
चातुर्मास व्यवस्था प्रचार-प्रसार समिति के गोपाल लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम में श्री वर्धमान पुष्कर गुरु ध्यान केंद्र दूधिया गणेशजी, श्रमण संघ विहार सेवा समिति, अखिल भारतीय गुरु पुष्कर संगठन समिति एवं अमर जैन साहित्य संस्थान उदयपुर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। सूरत, बेंगलूरु, उदयपुर, सेरा प्रांत, वाकल प्रांत और बगडुंदा से आए समाजसेवी तथा श्रावक-श्राविकाओं ने भी आयोजन में सहभागिता की।


आयोजन को सफल बनाने में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री चंदनबाला महिला मंडल, तरुण नवयुवक मंडल, कन्या मंडल एवं चातुर्मास सेवा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में गोगुंदा संघ अध्यक्ष नाथूलाल मेहता, मंत्री छोटूलाल सेठ, उपाध्यक्ष नाथूलाल सोलंकी, चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष गौतम सिंघवी, उपाध्यक्ष रमेश मेहता, मंत्री प्रकाश लोढ़ा, सहमंत्री महेश कोठारी सहित सुनील लोढ़ा, ललित मेहता, फतेहलाल लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, कन्हैयालाल सिंघवी, भोपाल सेठ और राजेश मेहता मौजूद रहे। तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
समापन अवसर पर महाश्रमण जिनेंद्र मुनि म.सा. ने मंगल पाठ सुनाया और श्रद्धालुओं को धर्ममय, संयमित एवं सदाचारी जीवन जीने का संदेश दिया। अंत में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष नाथूलाल मेहता ने सभी अतिथियों, साधु-साध्वियों और धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संयोजक सुंदरलाल मेहता ने किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930