नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौशाला उमरणा में आठ दिवसीय तप आराधना के लिए और अन्य को कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए समाज द्वारा सम्मानित किया गया* – भारत दर्पण लाइव

गौशाला उमरणा में आठ दिवसीय तप आराधना के लिए और अन्य को कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए समाज द्वारा सम्मानित किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

* गौशाला उमरणा में आठ दिवसीय तप आराधना के लिए और अन्य को कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए समाज द्वारा सम्मानित किया गया*

कांतिलाल मांडोत

गोगुन्दा 10 अगस्त
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावकसंघ महावीर जैन गौशाला स्थित स्थानकभवन चातुर्मास के लिए बिराजमान दो संतो के सानिध्य में तप आराधना का दौर चला और चातुर्मास काल मे किसी भी समय दो उपवास तेला चार और पांच उपवास कर आत्मा को निर्मल बनाने का प्रयास कर रहे है। गोगुन्दा निवासी शान्ता दिलीप जैन ने आठ दिवस तक गरम पानी पर रहकर आठ दिवस की तपस्या की है।जैन संघ के द्वारा शांता दिलीप जैन का अभिनन्दन किया गया।उधर जिनेन्द्रमुनि मसा ने कहा कि कुछ लोग स्वयं समाजिक जीवन का हित छोड़कर समाज व पूरी मानवता के लिए कार्य करते है।तब वे आदर्श बन पाते है।नान्देशमा निवासी चंदन सेठ ने समाज में कर्तव्यनिष्ठ रहकर योगदान दिया है।ये साधुवाद के पात्र है।महिला मंडल ने चंदन की कार्यकुशलता एवं कर्तव्यपरायणता की शुभरूप को अलंकृत कर समाज के समक्ष सम्मानित किया गया।

इस पर प्रवीणमुनि मसा ने तपस्वी शांता जैन को साधुवाद दिया।मुनि ने कहा कि तप आराधना को लेकर चलने वाले का मनोबल सुद्रढ़ होता है।मुनि ने कहा कि तप आराधना विलपावर है।घोर तपस्वी प्रवीण मुनि मसा ने तपस्या करने वालो को बहुत बहुत साधुवाद दिया।हर एक को सामाजिक होना जरूरी है।जीवन का मूल्य समझने की आवश्यकता है।रितेश मुनि ने कहा कि मूल्यहीन एवं लक्ष्यहीन जीवन जीने का कोई मूल्य नही है।समाज के कार्यो को तन मन से आगे बढ़ाने और अपनी जवाबदारी का निर्वहन करने वाला समाज और देश का चहेता बनता है।जिसके लिए ईमानदारी का गुण सर्वोंतोमुखी कहलाता है।अपनी आत्मा का कल्याण करने के लिए तपस्या करनी पड़ती है।चंदन सेठ को सम्मानित करते हुए प्रभातमुनि ने कहा कि ये सदैव दुसरो का हित सोचते है।ऐसे ही कार्य करने वालो का सम्मान होना चाहिए।विन्रम स्वभाव एवं मृदुभाषी व्यक्ति हर समय कार्य को अंजाम देने के लिए तत्पर रहता है।ये लोग समाज को कुछ अच्छा देकर ही जाते है ।संत ने कहा कि जो समाज की भलाई का कार्य करते है और समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते है।वे सम्मान के हकदार है।

फोटु-शांता दिलीप जैन का आठ दिवसीय तपस्या के लिए महिला मंडल स्वागत करती हुई एवं चंदन सेठ का स्वागत करते समाज के पदाधिकारी गण-जैन समाज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031