नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जहां कुटिलता है,वहां धर्म के बीज अंकुरित हो ही नही सकते-जिनेन्द्रमुनि मसा* – भारत दर्पण लाइव

जहां कुटिलता है,वहां धर्म के बीज अंकुरित हो ही नही सकते-जिनेन्द्रमुनि मसा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जहां कुटिलता है,वहां धर्म के बीज अंकुरित हो ही नही सकते-जिनेन्द्रमुनि मसा*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 14 अगस्त
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावकसंघ महावीर गौशाला उमरणा स्थित स्थानक भवन में जैन संत जिनेन्द्रमुनि मसा ने कहा कि हदय की वक्रता का नाम ही माया है।कुटिल व्यक्ति वक्रता एवं माया से ओतप्रोत रहता है।अतः वहा धर्म का भाव ठहर नही सकता ।मुनि ने कहा कि नमक के बर्तन में क्या दूध का वास्तविक स्वाद बना रह सकता है?नही,कभी नही।जीवन में धर्म की ज्योति जगानी है तो वक्रता की क्षार भूमि को स्वच्छ करे।माया से अपने आपको बाहर निकालने का प्रयत्न करना चाहिए।जो माया के अंधकार से हट गया,उसी ने परम ज्योति के दर्शन किये है।माया से मुक्त जीवन ही आनन्द की अनुभूति दे सकता है तथा जन्म जन्म के दुःखों को दूर कर सकता है।संत ने कहा माया के जूठे बंधन में बंधकर निज धर्म से विमुख बनकर अपना ही अपकार करता चला जाता है।स्वयं को चल कपट व दंभ से दूर रखना चाहिए।कपट वह विष है जो,आलोचना के अमृत को गरल में रूपांतरित कर देता है।धर्म के पथ पर चलना है तो माया के बंधन ढीले करने पड़ेंगे।प्रवीण मुनि ने कहा विचार और रोग के बीच गहरा संबंध है।आदमी क्या खाता है,यह महत्व की बात नही है।महत्व की बात तो यह है कि वह किन भावनाओ,किन विचारों और कैसे मन के साथ खा रहा है।दूषित मन से खाया गया भोजन विषाक्त पैदा करता है।घृणा उतेजना वैमनस्य ईर्ष्या महत्वकांक्षा अर्थात अनेक कुविचार जहां मन को कुंठित बनाते है,वही शरीर को रक्तचाप हदय रोग आदि भयंकर रोग से कमजोर बना देता है।मुनि ने कहा तन की स्वच्छता निर्मल मन की निशानी है।रितेश मुनि ने कहा शांतिप्रद जीवन जीना है तो महावीर का मार्ग ही चुनना होगा।अहिंसा प्रेम और करुणा को जीवन का उद्देश्य बनाना होगा।जब तक प्रत्येक राष्ट्र का नागरिक अहिंसा को नही समझ लेता,शांति के लिए किए गए सभी प्रयास थोथे साबित होंगे।प्रभातमुनि ने कहा पहले अपने आप मे विश्वास जागृत करे।आपका सोच सदैव सकारात्मक रखना है।अच्छे कार्य के साथ जुटने की जरूरत है।मनुष्य मन में अच्छे भाव जगायेगा तो उसे हर और प्रशंसा ही मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930