नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिसके जीवन मे प्रमाणिकता है,वही सच्चे अर्थों में धार्मिक:-साध्वी परम् प्रभा – भारत दर्पण लाइव

जिसके जीवन मे प्रमाणिकता है,वही सच्चे अर्थों में धार्मिक:-साध्वी परम् प्रभा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिसके जीवन मे प्रमाणिकता है,वही सच्चे अर्थों में धार्मिक:-साध्वी परम् प्रभा
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 19 फरवरी
गोगुन्दा तहसील के सेमड़ में आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या परम् प्रभा आदि थाना 3 ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को नैतिकता और ईमानदारी के गुण धारण करने की सीख दी।स्कूल प्रांगण में सभा को संबोधीत करते हुए साध्वीश्री परम् प्रभा ने कहा कि धर्म जीवन के अभ्युदय का एक उत्तम साधन है। धर्म व्यक्ति को अपने आप से जोड़ता है। जो अपने आप से जुड़ा है, वह जीवन में पूर्णतः प्रति एवं नीति-सम्मतता के साथ चलता है। मनसा वाचा-कर्ममा उसका व्यवहार प्रत्येक के लिए सुखद होता है। धार्मिक व्यक्ति क्रूर अथवा स्वार्थों का संपोषक नहीं होता। जो व्यक्ति अपने निजी स्वार्थों की संपूर्ति के लिए शोषक बनकर किसी के लिए घातक बन जाता है, वह धार्मिक होने की कसोटी पर खरा नहीं उतरता।
साध्वी ने नैतिकता पर जोर देते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी कल का भारत भाग्य विधाता है।मन्दिर स्थानक, उपाश्रय या अपने-अपने मान्य धर्मस्थानों में धर्म के नाम पर स्थूल रूप से दो-चार विधि-निषेदों को असपनाकर अपने को धार्मिक समझ लेना अधूरा दृष्टिकोण है। वास्तव में जिसके जीवन में धर्म समाविष्ट हो गया है. वह एक विशिष्ट व्यक्तित्व का धारक होता है। उसकी प्रत्येक प्रवृत्ति से पुष्ट होता है। वह विकृतियों से न स्वयं जुड़ता है और न किसी अन्य को ही जुड़ने की प्रेरणा देता है। उसका अनुमोदन सदैव सत्प्रवृत्तियों के लिए होता है।
साध्वी परम् प्रभा ने कहा कि धार्मिक व्यक्ति की यह पहचान है कि उसमें नैतिकता की पहचान हो। उसका आध्यात्मिक पहलू ज्योतिर्मय बने। इसके लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति के उसके अपने जीवन का नैतिक पहलू ज्योतिमय हो। जीवन में नीतिका पक्ष शशक्त बने बिना धर्म साधना के क्षेत्र में प्रगति सम्भव नही है।छात्र छात्राओं को जीवन मे ईमानदारी धारण करने के लिए सत्यनिष्ठ व्यक्ति बनने के लिए भारपूर्वक कहा कि अनीति का आश्रय कभी नही ले।इस अवसर पर समाजजन एवं स्कूल प्रशासन के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031