नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कर्नाटक में कौन है कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार?आज होगा फैसला! – भारत दर्पण लाइव

कर्नाटक में कौन है कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार?आज होगा फैसला!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कर्नाटक में कौन है कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार?आज होगा फैसला!

सिद्दारमैया कर्नाटका के मुख्यमंत्री रह चुके है।सीएम पद के सबसे बड़े दावेदार है।सिद्दारमैया कोरबा समुदाय से ताल्लुक रखते है।वोकालिगा और लिंगायत के बाद तीसरी सबसे बड़ी ताकत और कर्नाटक में प्रभावी समुदाय के तौर से देखा जाता है।सिद्दारमैया खुद को पिछड़ी जाति के बताते है।इसी कड़ी में सीएम चयन के लिए चुनाव के दूसरे दिन से सियासी उठापटक और पोस्टर वार के बाद भी कोई निष्कर्ष नही निकला है।सिद्दारमैया के बाद कर्नाटक की सियासत में जिनका भरपूर योगदान रहा है उनके नाम की चर्चा जोरों पर है।डीके शिवकुमार सीएम पद के दावेदार है।इन दो नामो की चर्चा टॉक ऑफ स्टेट हो गई है।लेकिन इसके लिए अंतिम निर्णय आलाकमान का ही होगा।उसके लिए कर्नाटक में जीत का सेहरा बांधे सभी विधायको को दल के नेता का इंतजार करना होगा।अभी भी सूबे की कमान संभालने वाले डीके शिवकुमार की अगुवाई और उनकी मेहनत के बाद कर्नाटक में बहुत बड़ी जीत मिली है।कांग्रेस के इतने वर्षों के इंतजार के बाद दक्षिण में हाथ ने बाजी मारने के बाद सीएम की दावेदारी में एक या दो नही और भी हाथ खड़े हो सकते है।लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस की जीत के लिए पसीना बहाने वाले अनेक कार्यकर्ताओ का योगदान भूलाया नही जा सकता है।डीके शिवकुमार को पार्टी संकट मोचन के रूप में देखती है।कांग्रेस के लिए संजीवनी लाने वाले ये चेहते चेहरे कांग्रेस के हाथ को उपर उठाने में मदद करते आ रहे है।डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समाज से आते है।भाजपा ने इन दोनों समुदाय के साथ तात्मय स्थापित करने के प्रयास किये थे।लेकिन सफलता नही मिली।जेडीएस का वोट बैंक कहा जाने वाला वोकालिंगा समुदाय ने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया।जिसके लिए जेडीएस की कम सीटे मिली है।सियासी उठापटक के बाद कोई परिणाम आने के बाद भी कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई शांत नही होगी।दोनो उम्मीदवार के नाम की चर्चा जोरों पर है।इसके साथ ही तीसरे दावेदार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चर्चा है।जिनके बूते कांग्रेस की नींव मजबूत हुई है। मल्लिकार्जुन खरगे का नाम चर्चित हो रहा है।मल्लिकार्जुन खरगे के रास्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की दो राज्य में सरकार बनी है।इसलिए इनको शायद मुख्यंमत्री बनाने में आलाकमान की स्वीकृति नही भी हो ।लेकिन डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए खींचतान बनती है तो तीसरे व्यक्ति के तौर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की दावेदारी मल्लिकार्जुन खड़गे को दी जा सकती है।कांग्रेस को बहुत बड़ा जनादेश मिला है।इसके चलते आलाकमान अपनी इच्छानुसार सीएम का नाम चयनित कर सकते है।इन तीनो के नाम के बाद अगर चौथा कोई नाम कर्नाटक की सियासत के लिए सही बैठता है तो आलाकमान पीछे नही हटेंगे।इसकी चर्चा के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को दिल्ली का बुलावा आया है।डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया के बीच मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी को लेकर सियासी तलवारे खिंचती है तो विकल्प के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम चयनित हो सकता है।इस दावे के साथ अलाकमान से चर्चा कर सटीक और कर्नाटक के लिए विकास पुरुष के नाम की मोहर लग सकती है।डीके शिवकुमार, सिद्धरमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे की मेहनत की दाद दी जा रही है।वही भारत जोड़ो यात्रा,एंटी इनकम्बेंसी और राज्य स्तर के नेताओ की एकजुटता के कारण कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।जिसका श्रेय राहुल गांधी को भी जाता है।उन्होंने 21 दिन तक कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।डीके शिवकुमार पर ईडी और आयकर विभाग के केस दर्ज है उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे।येद्दियुरप्पा के कार्यकाल में जांच के दायरे में आए थे।डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की साझेदारी की चर्चा जोरों पर है।आज शाम तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दावेदार का फैसला स्पष्ट हो सकता है।पर्यवेक्षको के साथ बातचीत हुई है। देश की नजर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर टिकी है।


कांतिलाल मांडोत

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031