नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करणी सेना प्रमुख राज शेखावत ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, कहा- रूपाला की माफी हमें मंजूर नहीं* – भारत दर्पण लाइव

करणी सेना प्रमुख राज शेखावत ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, कहा- रूपाला की माफी हमें मंजूर नहीं*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*करणी सेना प्रमुख राज शेखावत ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, कहा- रूपाला की माफी हमें मंजूर नहीं*
राजकोट30 मार्च
राजकोट के भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की बयानबाजी को लेकर उठा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। रूपाला ने भले ही माफी मांग ली हो, पर क्षत्रिय समाज की नाराजगी कम नहीं हुई है। करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने गोंडल की बैठक को भाजपा की बैठक बताते हुए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। शेखावत ने ही रूपाला का टिकट रद्द करने की मांग की थी।
गुरुवार को बोटाद चौक के पास राजपूत समाज भवन में प्रदेश के करीबन 90 क्षत्रिय संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें रूपाला के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लोकसभा टिकट रद्द करने की मांग की गई। क्षत्रिय समाज का कहना है कि राजनीतिक नेता सुलह की बात करते हैं, लेकिन हमने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया है। परषोत्तम रूपाला एक शिक्षित व्यक्ति हैं, उन्होंने भाषण में जो कुछ कहा, वह जानबूझकर कहा। सिर्फ एक वीडियो में माफी मांगने से क्षत्रिय समाज उन्हें माफ करने को तैयार नहीं है। क्षत्रिय समाज की मांग है कि भाजपा उनकी उम्मीदवारी रद्द करे।बता दें, रूपाला ने गोंडल के गणेशगढ़ में पूर्व विधायक जयराज सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। बैठक में मौजूद जयराज सिंह समेत भाजपा के क्षत्रिय नेताओं ने कहा था कि रूपाला के माफी मांगने के साथ ही यह विवाद खत्म हो गया।
भाजपा के रवैए को देखते हुए मैने पार्टी से इस्तीफा दियाः शेखावत
राज शेखावत ने एक वीडियो के जरिए कहा कि परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज की महिलाओं के लिए अपमानजनक बयान दिया है. ऐसे बयान से क्षत्रिय समाज में गुस्सा है। मैंने समाज सेवा और सनातन धर्म के हितों की रक्षा के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। हालांकि बीजेपी के इस रवैये को देखकर मुझे लगता है कि पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728