केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का गोगुन्दा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का गोगुन्दा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 24 अप्रैल 2024
गोगुन्दा टोल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आगमन पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।देहात जिला अध्यक्ष व उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।मेवाड़ी पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती द्वारा धनुष बाण भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
गोगुन्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी ने मंत्री को रामचरित ग्रंथ भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान मन्नालाल रावत ,जिलाध्यक्ष पुष्कर तेलीगोगुन्दा उप प्रधान लक्ष्मणसिंह झाला पूर्व उप प्रधान पप्पूराणा भील नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवलसिंह चदाणा सुरेश तेली
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनीष भाई भाजपा वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा पन्नालाल प्रजापत मंडल महामंत्री पृथ्वीसिंह राजपूत गोगुन्दा वार्डपंच ओमसिंह युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जितेश पालीवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन सोनी मंडल उपाध्यक्ष भारतसिंह राजपूत पुष्पेंद्र गमेती उप सरपंच अम्बालाल दिनेश चौधरी धीरज खटीक नरेश खटीक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
