नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाराणा प्रताप जयंती पर गोगुंदा में सजेगा काव्य का विराट मंच, प्रदेशभर के कवि करेंगे काव्यपाठ* – भारत दर्पण लाइव

महाराणा प्रताप जयंती पर गोगुंदा में सजेगा काव्य का विराट मंच, प्रदेशभर के कवि करेंगे काव्यपाठ*

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महाराणा प्रताप जयंती पर गोगुंदा में सजेगा काव्य का विराट मंच, प्रदेशभर के कवि करेंगे काव्यपाठ*
कांतिलाल मांडोत
गोगुंदा-उदयपुर
मेवाड़ की ऐतिहासिक नगरी गोगुंदा में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 17 जून को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गोगुंदा चौगान में आयोजित होने वाले इस साहित्यिक आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से ख्यातनाम कवि एवं कवयित्रियां अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को वीरता, संस्कृति और लोक चेतना के रंगों से रूबरू कराएंगे।
कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को मालियों का चौरा स्थित सांई मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
बैठक में प्रताप फोर्स के संरक्षक भरत सोनी, अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मयंक चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, विकास जोशी, सुनील सोनी, सदस्य कमलेश तेली, महेश सोनी, शुभम सोनी एवं तरुण मेहता सहित महाराणा प्रताप प्रेस क्लब के लखन सालवी, कपिल सोनी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रताप फोर्स के अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में शक्करगढ़ (भीलवाड़ा) के कवि राजकुमार बादल ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। वहीं जयपुर के सुप्रसिद्ध कवि अशोक चारण राष्ट्रभक्ति और वीर रस से ओतप्रोत अपनी ओजस्वी कविताओं से श्रोताओं में उत्साह का संचार करेंगे।
इसके अलावा पोटलां (भीलवाड़ा) के कवि बद्री बसंत लौहार, नाथद्वारा के लोकेश महाकाली, बांसवाड़ा की युवा कवयित्री रोहिणी पंड्या, प्रतापगढ़ के कवि पार्थ नवीन तथा राजसमंद जिले के ओडन गांव के कवि कानू पंडित भी अपनी रचनाओं का काव्यपाठ करेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल कविताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव भी बनेगा। गौरतलब है कि गोगुंदा वही ऐतिहासिक स्थल है जहां महाराणा प्रताप का राजतिलक हुआ था। यहां स्थित राजतिलक स्थल एवं मायरा की गुफा आज भी उनके संघर्ष, त्याग और शौर्य की अमर गाथा को संजोए हुए हैं।
महाराणा प्रताप प्रेस क्लब, प्रताप फोर्स एवं गोगुंदा के युवा साथियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशाल कवि सम्मेलन में गोगुंदा, सायरा, देवला, कोटड़ा, उदयपुर, वल्लभनगर, भींडर, मावली सहित समूचे मेवाड़ अंचल के साहित्य प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031