नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ गैंगरेप एवं नग्न कर किए वीडियो वायरल करने के मामले में आदिवासी एकता परिषद ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन* – भारत दर्पण लाइव

मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ गैंगरेप एवं नग्न कर किए वीडियो वायरल करने के मामले में आदिवासी एकता परिषद ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ गैंगरेप एवं नग्न कर किए वीडियो वायरल करने के मामले में आदिवासी एकता परिषद ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*
उदयपुर 24 जुलाई
कांतिलाल मांडोत

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने और दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप एवं नग्न कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट पर आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले आदिवासी समुदाय ने जिला कलेक्ट्रर को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौपा।

आदिवासी एकता परिषद के मान सिंह निनामा ने बताया की भारत के राज्य मणिपुर में बीते से कुड़ी व मेतई समुदाय में संघर्ष चल रहा है।विगत 4 मई को 2023 को कुड़ी समुदाय की दो महिलाओं का मेतई समुदाय के लोगों ने अपहरण करके उनके साथ सामूहिक बलात्कार कर नग्न कर उनका वीडियो वायरल कर दिया। मणिपुर की सरकार को इस घटना का पता होने के बावजूद भी 80 दिन गुजर जाने के बाद भी ना तो एफआईआर दर्ज की ना ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मणिपुर की घटना पूरे देश को शर्मशार करने वाली है।आदिवासी समुदाय महिला पुरुष एक समान के सिद्धांत पर अपनी संस्कृति का संरक्षण करते हुए जीवन यापन कर रहा है। लेकिन इस घटना से सम्पूर्ण आदिवासी समुदाय के स्वाभिमान को जनजोर के रख दिया है। यह घटना भारत की नारियों की अस्मिता पर ठेस पहुँची है।मणिपुर की राज्य सरकार एक तरफा मेतई समुदाय को संरक्षण देने पर कार्य कर रही है इसलिए मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।साथ ही हमारी मांग है की मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दिलाकर आदिवासी समाज की अस्मिता को सम्मान प्रदान किया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031