नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निष्काम कर्म सेवा फाउंडेशन सहित सर्व समाज की तरफ से नायाब पहल, ठंड के बचाव में गरीब आदिवासी बच्चो को ऊनी स्वेटर बांटे* – भारत दर्पण लाइव

निष्काम कर्म सेवा फाउंडेशन सहित सर्व समाज की तरफ से नायाब पहल, ठंड के बचाव में गरीब आदिवासी बच्चो को ऊनी स्वेटर बांटे*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*निष्काम कर्म सेवा फाउंडेशन सहित सर्व समाज की तरफ से नायाब पहल, ठंड के बचाव में गरीब आदिवासी बच्चो को ऊनी स्वेटर बांटे*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 18 दिसम्बर
उदयपुर के गोगुन्दा तहसील के नान्देशमा में स्थित निष्काम कर्म सेवा फाउंडेशन एक नई राह दिखाते हुए आगे बढ़ते हुए ठंड से बचाव के लिए गरीब बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरण कर रही है।निष्काम कर्म फाउंडेशन ने गरीब परिवार के लिए गांव गांव जाकर गरीब बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम प्रारम्भ किया है।यह लम्बा चलेगा जिसमे हजारो स्वेटर बांटे जाएंगे।जैन समाज की यह पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है।जरूरतमंद गरीब परिवार के लिए ठंड से बचने के लिए छोटे बच्चों को स्वेटर वितरण अभियान चलाया जा रहा है। गोगुन्दा तहसील के विभिन क्षेत्रो मेंस्वेटर वितरण कार्यक्र मचलाया जा रहा है।जिसमे दो महीने तक हजारो स्वेटर बांटे जाने की फाउंडेशन की योजना है।

स्वेटर वितरण को गति देने के लिए आज देवला के आदिवासी क्षेत्र सेमलाथला गांव के स्कूल में करीब 100 बच्चों को ऊनी स्वेटर बांटे गए।नौनिहालों की आंखों में खुशी की झलक थी।राजस्थान में गोगुन्दा इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ती है।ठंड से बचाव के लिए बच्चो के पास पर्याप्त व्यवस्था नही रहती है।दूर दराज के इलाकों में और जंगलो में रहने वाले बच्चों के ठंड से बचाव के लिए निष्काम कर्म फाउंडेशन हर वर्ष बच्चों को स्वेटर वितरण करती है।
अपनी मन की बात करते हुए निष्काम कर्म सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन नीलेश सिंघवी ने बताया कि कड़कड़ाती ठंडी में नौनिहालों को ठंड से बचाने में कितना लाभकारी सिद्ग होगा,आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है।नीलेश सिंघवी ने बताया कि ठंड मे इस क्षेत्र का कोई भी बच्चा बीमार नही पड़े।ऐसी सिंघवी की इच्छा है।उन्होंने बताया कि हम हर वर्ष स्वेटर वितरण का कार्य करते है।उसी क्रम में हर साल गरीब बच्चों को स्वेटर बांटने का काम निष्काम कर्म फाउंडेशन सहित सर्व समाज कर रही है। जिसमे आदिवासी क्षेत्र के अनेक गांवो में स्वेटर वितरण कार्यक्रम होता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930