नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की मौत* – भारत दर्पण लाइव

पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की मौत*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 11 मार्च
सायरा थाना क्षेत्र के पदराडा गांव में बीती रात को कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सायरा पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।सायरा चिकित्सा अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।सायरा थाना के हेडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने बताया कि पदराडा निवासी कंचन देवी देवीलाल सुथार उम्र वर्ष 31 की कुएं में गिरने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन खेत पर गेहूं पिलाने गई थी।उस दौरान कंचन को प्यास लगी।कंचन ने कुएं पर जाकर पानी पीने का मन बनाया।पानी पीने के बाद कंचन खड़ी हुई होगी,उस समय पीछे से धक्का लगने से कुएं में गिर गई ।कंचन को पानी मे तैरना नही आता था।इस वजह से पानी मे डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बहुत समय से घर नही आने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे।मृतक महिला कुएं में मिली।इस बीच परिवार जनों ने सायरा पुलिस को सूचना दी।उल्लेखनीय है कि कंचनदेवी का एक पुत्र है जिसकी उम्र एक वर्ष बताई जा रही है। दुधमुंहे बच्चे की माँ की मौत होने से परिवार में गमगीन माहौल है।इस दुःखद घटना और छोटी उम्र में करुण मौत होने से क्षेत्र मे गम व्याप्त है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930