नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पैरोल जंप कर भागे कैदी को कापोद्रा पुलिस ने मजदूर बनकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया – भारत दर्पण लाइव

पैरोल जंप कर भागे कैदी को कापोद्रा पुलिस ने मजदूर बनकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पैरोल जंप कर भागे कैदी को कापोद्रा पुलिस ने मजदूर बनकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया
सूरत18 अक्टूबर
कांतिलाल मांडोत
सूरत के लाजपोर जेल से सजायाफ्ता कैदी पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। कापोद्रा पुलिस ने मजदूर बनकर कैदी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है।
कडोदरा में वर्ष 2009 में हत्या के एक मामले में अदालत ने गोविंद पुत्र अवधेश मौर्या को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। गोविंद(निवासी- दीनबंधु सोसाइटी, अश्विनी कुमार रोड, सूरत, मूल निवासी- लालगंज, जिला-मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) लाजपोर जेल में सजा काट रहा था। मई 2023 में वह पैरोल पर 15 दिन की छुट्‌टी लेकर जेल से बाहर आया था। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद भी जेल में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस ने काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। अंतत: कापोद्रा थाने के एएसआई पंकज को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने सूरत में खोजबीन की तो पता चला कि कैदी उत्तर प्रदेश भाग गया है।
एएसआई पंकज, पुलिस हेड कांस्टेबल घेलाभाई, एलआर अर्जुनसिंह की टीम उत्तर प्रदेश गई। कैदी का घर पहाड़ी इलाके में था। पुलिस को उसे खोजने में बहुत मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने वर्दी उतार सिर में गमछा लपेटकर मजदूर का वेष बनाया और साइकिल पर कैदी की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सारी जानकारी जुटाने के बाद कैदी गोविंद को उसके घर से गिरफ्तार किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031