नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायत समिति सायरा में आधार सेवा पुनः शुरू* – भारत दर्पण लाइव

पंचायत समिति सायरा में आधार सेवा पुनः शुरू*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पंचायत समिति सायरा में आधार सेवा पुनः शुरू*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 6 मई 25
ग्रामीण क्षेत्रो में लोग कॉमन सर्विस सेंटर पर आधार से सम्बंधित सेवाएं ले सकेंगे। यूनिक आइडेंटीफिफिकेशन ऑफ इंडिया (UAIDI)ने आधार नम्बर की सुरक्षा पर उठे विवाद से कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाएं बन्द कर दी थी।उपखण्ड अधिकारी शुभम भैंसारे के आदेश से आधार सेवाएं फिर से बहाल हो गई है।पंचायत समिति सायरा में पूर्व में आधार सेवा केंद्र सुचारु रूप से चल रहा था लेकिन तकनीक कारणों से uidai द्वारा बंद कर दी गई थी। उक्त सूचना उपखंड अधिकारी गोगुंदा शुभम भेसारे को पता चलने पर तत्काल संज्ञान लेकर डाक विभाग से संपर्क कर आधार सेवा केंद्र शुरू करने हेतु निर्देशित किया जिस पर आज दिनांक 6 मई 2025 को पोस्ट ऑफिस से संतोष लवानिया, निरीक्षक डाक विभाग द्वारा आज आधार सेवा की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर प्रधान सवाराम सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता विकास अधिकारी महीप सिंह जगावत उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के प्रोग्रामर दलपत सिंह ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति में आज फिर से आधार सेवाएं शुरू कर दी गई है।सायरा केंद्र पर फिर से आधार सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी गई है।इससे ज्यादा फायदा सायरा और आसपास के गांवो को मिलने की संभावना है।इन्हें आधार कार्ड के लिए कही भी भटकना नही पड़ेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031