पुष्कर तेली देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मान में आतिशबाजी कार्यक्रम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पुष्कर तेली देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मान में आतिशबाजी कार्यक्रम*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 29 जनवरी
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व पर मंडल अध्यक्ष के बाद अब जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद आज अपरान्ह गोगुन्दा में पूर्व देहात जिला महामंत्री दयालाल चौधरी के नेतृत्व में गोगुन्दा में सम्मान किया गया।पुष्कर तेली के नाम की घोषणा होने के बाद गोगुन्दा में सम्मान में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।पुष्कर तेली के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।भाजपा कार्यकर्ताओं में गोगुन्दा चौराहा पर आतिशबाजी की गई।भाजपा देवास जिला उदयपुर के नवनिर्वाचित को शुभकामनाएं दी गई।
गोगुन्दा भाजपा कार्यकत्ताओं के चेहरे खिले हुए है।निर्वाचन के बाद गोगुन्दा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई।कार्यक्रम में पूर्व देहात जिला मंत्री दयालाल चौधरी,किसान मोर्चा अध्यक्ष भीमसिंह पूर्व अध्यक्ष गोपाल वेद,रोशन प्रजापत सुरेश तेली वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्याणसिंह झाला,जगदीश प्रजापत ,कमलदास वैष्णव,गणेश प्रजापत,हितेश आचार्य शंकर गमेती तुलसीराम मीठालाल मेघवाल आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
