नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजनैतिक द्वेषता के कारण और क्रेडिट लेने की होड़ में सायर सूरत बस का परिचालन स्थगित,यात्रियो को परेशानी* – भारत दर्पण लाइव

राजनैतिक द्वेषता के कारण और क्रेडिट लेने की होड़ में सायर सूरत बस का परिचालन स्थगित,यात्रियो को परेशानी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राजनैतिक द्वेषता के कारण और क्रेडिट लेने की होड़ में सायर सूरत बस का परिचालन स्थगित,यात्रियो को परेशानी*
उदयपुर 11
उदयपुर रोडवेज की बस का परिचालन इन दिनों बन्द है।राजनैतिक द्वेषता और क्रेडिट लेने की होड़ में बस का परिचालन रोका जा रहा है।सायरा सूरत का आवागमन बन्द होने के कारण प्रवासियों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उदयपुर रोडवेज की बस करीब 20 दिनों से बन्द है।उसके पूर्व दो महीने तक बस का संचालन बन्द किया गया था।सूरत और सायरा की लंबी दूरी तय करने वाली एक मात्र रोडवेज बस परिचालन में है।पिछले 40 वर्षों से सायरा सूरत बस नियमित चल रही है।लेकिन राजनैतिक द्वेषता के चलते लोगो को परेशान होना पड़ रहा है।

दो महीने तक बस का परिचालन रुकने के बाद हररोज सायरा से सूरत के यात्रियो को परेशान होना पड़ा था।निजी बसों के किराए से निजात पाने सरकारी बस को साधन के रूप में उपयोग करने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है।हररोज जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करने के बाद भी सायरा सूरत की बस का परिचालन रोक दिया गया है।जानकर बताते है कि यह राजनैतिक द्वेषता है और क्रेडिट लेने की होड़ में लोग परेशान हो रहे है।दीपावली के इस महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक पर्व में गुजरात सहित सूरत प्रवासियों का आवागमन हुआ है।रोडवेज की बस का परिचालन राजकीय महत्वकांक्षा के चलते रोक दिया गया है।रोडवेज डिपो के संबंधित अधिकारियों के पास बस को फिर से शुरू करने की मंशा नही है।करीब तीन महीने से राजस्थान रोडवेज की उदयपुर डिपो की बस के अभाव में प्रवासी सूरत को परेशानी हो रही है।सूरत से रवाना होने वाली बस उदयपुर से भानपुरा तक के यात्रियो का सफर सुगम करती है।इस पर जनता को बस की सुविधा से वंचित रखा गया है।लंबे रूट पर चलने वाली उपरोक्त बस की उपलब्धता सरकार के पास नही है।यह तो नामुमकिन है।

जनप्रतिनिधियों और जयपुर के आरटीओ जालान तक संपर्क करने के बाद भी लोगो को सफलता नही मिल रही है।रोजगार के लिए सूरत जाने वाले यात्रियों के लिए सायरा सूरत सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण साधन है। कम किराए के साथ ही लोगो को गंतव्य स्थान तक छोड़ने की सायरा सूरत बस की अहम भूमिका रही है।कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क किया जा चुका है।लेकिन बस का परिचालन फिर से शुरू नही हो रहा है।लोगो की मांग है कि सायरा सूरत को फिर से जल्द शुरू किया जाए।फिलहाल सूरत प्रवासियों का चुनाव के मद्देनजर गोगुन्दा क्षेत्र में आवाजाही चालू है।जनता को किराया और सुरक्षित सफर के लिए राजस्थान रोडवेज बस पहली प्राथमिकता है।जनता का अनुरोध है कि बस को तुरंत चालू किया जाए।भूपेन्द्रसिंह चूंडावत ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है।राज्य रोडवेज की बस संचालित कांग्रेस के उच्च अधिकारी कर सकते है।जबकि मोहन मेघवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बीच राजनैतिक द्वेषता का यह फल है कि जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उदयपुर डिपो के उच्च अधिकारियों ने दीपावली के पहले बस शुरू करने का भरोसा दिलाया था।लेकिन सभी वादे टाय टाय फीस हो गए। राजनैतिक दल द्वेषता को दूर कर जनता के हित मे विचार कर सायरा सूरत का संचालन आगामी दिनों में तुरन्त करवाया जाए।यह गोगुन्दा क्षेत्रवासी कांग्रेस भाजपा दोनों दलो से उमीद लगाए बैठी है।
*इनका कहना है*-आपको हमने भरोसा दिलाया था।दीपावली के पूर्व सायरा सूरत के लिए दो बस शुरू करेंगे।लेकिन अभी हाल ही में चार बस कंडम अवस्था मे हो वर्कशॉप में रिपेरिंग के लिए भेजी गई है।
                                     *हेमंत शर्मा*
                                डिपो चीफ उदयपुर डिपो*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031