नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान के चुनावी बाजार में गिरगिट तमाशा* – भारत दर्पण लाइव

राजस्थान के चुनावी बाजार में गिरगिट तमाशा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राजस्थान के चुनावी बाजार में गिरगिट तमाशा*
यजुर्वेद दूबे
उदयपुर23 नवम्बर
राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतीम दिन है।गुरुवार पांच बजे राजनैतिक दलों के वाजिन्त्र बन्द हो गए।कोई अपने आप को फटेहाल दिखाता रहा है,राज्य में सर्वाधिक दलबदलू,आंसू बहाऊ,धार्मिक भावनाओं को चालाकी से भड़काऊ,जाट बिरादरी गोत्र खानदान के बही खाते के इस्तेमालू बन गया है।कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित सहित भाजपा नेताओं के विरुद्ध जहर उगलती रही फिर भी सत्यवादी नेताओ के घाव इस समय घायल हुए बिना हरे हो गए है।राजस्थान में दलित पिछड़ा, राजपूत, ब्राह्मण वोटो के समीकरण के नाम पर कांग्रेस ने घिसे पिटे नेताओ को भी पार्टी में शामिल कर चुनावी लाभ या अन्य लाभ देने का इंतजाम कर दिया।
कांग्रेस का सत्ता में होने के कारण लोगो का समर्पण समझा जा सकता है।लेकिन फिर आदर्शों की चर्चा करने पर सत्ताधारियों को खलता है।वे कांग्रेस की बदहाली पर ध्यान दिला सकते है।राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद अपनी ही गलतियों से कमजोर हुई कांग्रेस अपने पैरों और कंधों पर भरोसा नही कर पा रही है।लेकिन गंदे नालों से लोकतंत्र की नाव को किसी अनजान खतरनाक रास्ते पर ले जाने के आसार अवश्य दिख रहे है।कांग्रेस दल के साथ बोल भी बदले है।पंजाब के नवज्योतसिह सिद्दू ने भी पंजाब में दल के नेताओ के साथ बहुत घमासान किया था।सिद्दू ने राहुल को नसियत देते हुए कहते थे राहुल बाबा ,स्कूल जाओ स्कूल।और स्कूल में जाकर पढ़ना सीखो।राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोह में फर्क सीखो।कांग्रेस की मंडी बड़ी नशीली है।इस मंडी में सभी ने पी ली है।पार्टी मुन्नी से भी बदनाम हो गई है।
राजस्थान में हररोज प्रचार के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर हमला किया है।राजस्थान में हर समाज से भाजपा की पकड़ है।इस बार भाजपा के संकल्प पत्र में ज्यादा जनता के अनुरूप है।कांग्रेस की गारंटी को भाजपा जुठ का पुलिंदा कहती है।कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता को आश्वाशन मात्र एक वादा है उससे उपर कुछ नही है।राजस्थान में नरेंद्र मोदी अलग ताकत बनकर उभरे है।उनके चेहरे चुनाव लड़ा जा रहा है।यह बड़ा बदलाव का संकेत है।राजस्थान में एक वर्ग का मानना है कि पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने के साथ ऊंची जातियों के मतदाताओं को भी खुश करने का काम किया है।मोदी शाह की राजस्थान में बड़ी सफलता के लिए जी जान से जुटा रहेगा।
मोदी ने कहा कि लिख लीजिये,अब गहलोत की सरकार कभी नही बनेगी।अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी परिवार के राहु केतु है।प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मैच का मोदी श्रेय लेने गए ।राहुल ने निशाना साधते हुए कहा कि जेबकतरा अकेले नही,तीनो लोगो के साथ आता है।पहला ध्यान भटकता,दूसरा जेब काटता और तीसरा लोगो को डराता है।राहुल के इस कटाक्ष का सीधा संबंध कांग्रेस से है।क्योंकि राहुल और सोनिया दूध की धुली हुई होती तो प्रवर्तन निर्देशालय करोड़ो रुपए की संपत्ति जब्त थोड़े ही करती?चोर कोतवाल को डंडे जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है।योगी ने जोधपुर की सभा के कहा कि माफियाओं का इलाज बुलडोजर ही है।उधर मोदी ने अशोक गहलोत पर तंज कसा था कि 3 दिसम्बर को कांग्रेस राजस्थान से छू मंतर हो जाएगी।।तब अशोक गहलोत ने मोदी पर तंज कसा निर्दयली ,बागी और दागियों के मिश्रण प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 दिसम्बर को होगा।कांग्रेस ने भाजपा पर अडानी और 15 लाख रुपए का निशाना साधते नजर आए।भाजपा कांग्रेस का जंगलराज खत्म करने और भाजपा सत्ता में आने की आस में बैठी है।राजस्थान में गहलोत सरकार का भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था और युवाओ के सपनो का चकनाचुर करने वाली पार्टी है।राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।राजस्थान में पेपरलीक मामले में भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि मतदाता ठान चुका है कि राजस्थान में इस बार कमल खिलेगा।उमीदवारो के पिछले काम को तौल कर जनता वोट करेगी।इस बार लोग परिवर्तन के मूड में घूम रहे है।विकास से जुड़े कई मुद्दे जनता के मन की टीस बनकर रह गई है।राजस्थान कांग्रेस के घोषणा पत्र को भाजपा ने मात्र छलावा बताया था।कई दिनों तक एक दूसरे के वार पलटवार में कोई भी नेता पीछे नही रहे है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को दंगाइयों के हवाले कर दिया।उधर कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सिर्फ कांग्रेस को गाली देते है।लेकिन कांग्रेस की गलती क्यो नही दिख रही है।क्योंकि कांग्रेस को भाजपा पर कटाक्ष करना चाहिए ,वहां मोदी को टारगेट कर रही है।राहुल ने कहा कि देश मे एक ही जाती है वह अडानी और अम्बानी है।अडानी अम्बानी का राहुल ने इतना नाम ले लिया है कि अब तो दुनिया मे इस नाम की पहचान घर घर हो चुकी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031