नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरत: राज्य परिवहन निगम दिवाली पर 2200 अतिरिक्त बसें चलाएगा, उधर- निगम के कर्मचारियों ने समेटी हड़ताल – भारत दर्पण लाइव

सूरत: राज्य परिवहन निगम दिवाली पर 2200 अतिरिक्त बसें चलाएगा, उधर- निगम के कर्मचारियों ने समेटी हड़ताल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरत: राज्य परिवहन निगम दिवाली पर 2200 अतिरिक्त बसें चलाएगा, उधर- निगम के कर्मचारियों ने समेटी हड़ताल
सूरत 27 अक्टुबर
कांतिलाल मांडोत
सूरत। प्रदेश के गृह राज्य और परिवहन मंत्री हर्ष संघवी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी।

दिवाली की छुट्‌टी में हीरा कारीगरों को सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात जाने में आसानी होगी

मांगे पूरी होने पर एसटी कर्मचारियों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई

गुजरात के गृह राज्य और परिवहन मंत्री हर्ष संघवी ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार परिषद में कहा कि राज्य परिवहन निगम दिवाली पर सूरत से 2200 अतिरिक्त बसें चलाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में परिवहन निगम की सेवाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। राज्य परिवहन निगम रोजान 8000 से अधिक बसों का संचालन करते हुए 33 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके 25 लाख से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहा है। परिवहन निगम की ओर से त्योहारों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं। इसे लोगों को आने-जाने से आसानी होती है।
हम सभी जानते है कि भावनगर, अमरेली, जूनागढ़, राजकोट के अधिकांश लोग सूरत में रहते और हीरे के कारखानों में काम करते हैं। दिवाली की छुट्टी में हीरा कारीगर परिवार के साथ अपने गांव जाते हैं। उन्हें आने-जाने से काफी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य परिवहन निगम द्वारा 7 से 11 नवंबर, 2023 तक सूरत से 2200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात की ओर जाने वाले लोग निगम की वेबसाइट http://www.gstrc.in पर एडवांस या करेंट बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नं. 1800-233666666 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मंत्री हर्ष संघवी के प्रति आभार जताया

राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को देर रात तक सरकार के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की अधिकांश मांगें मान ली गई। मांगे स्वीकार होने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समेट ली। शुक्रवार को एसटी निगम के कर्मचारियों ने सर्किट हाउस में प्रदेश के परिवहन मंत्री हर्ष संघवी का स्वागत किया और फटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।
निगम के कर्मचारी महंगाई भत्ता, फिक्त वेतन, एरियर्स समेत मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। 2 नवंबर तक मांगें नहीं मानी जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। एसटी निगम के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए गुरुवार को संकलन समिति की बैठक हुई। मंत्री हर्ष संघवी ने कर्मचारियों की मांगों को हल करने का आश्ववासन दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031