नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संवैधानिक मूल्यों पर काम कर 4 जिलों के फैलो को दिया प्रशिक्षण, संविधान रिसोर्स सेंटर का किया उद्घाटन – भारत दर्पण लाइव

संवैधानिक मूल्यों पर काम कर 4 जिलों के फैलो को दिया प्रशिक्षण, संविधान रिसोर्स सेंटर का किया उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवैधानिक मूल्यों पर काम कर 4 जिलों के फैलो को दिया प्रशिक्षण, संविधान रिसोर्स सेंटर का किया उद्घाटन
कांतिलाल मांडोत
उदयपुर 29 मार्च
शनिवार को बेदला स्थित आस्था ट्रेनिंग सेंटर में संवैधानिक मूल्यों आधारित गरिमा फेलोशिप से जुड़े फैलो का प्रशिक्षण 5 दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम समन्वयक भरत श्रीमाली ने बताया कि कार्यशाला में 4 जिलों के 12 ब्लॉक के 34 फैलो ने भाग लिया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह चदाना, अश्विनी पालीवाल, एडवोकेट रमेश नंदवाना, एकता नंदवाना, वकताराम देवासी, निकिता व जवान सिंह डामोर ने संवैधानिक मूल्यों को लेकर जानकारियां प्रदान की। कार्यशाला के बाद ट्रेनिंग सेंटर में संविधान रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया व सभी फैलो को सेंटर का विजिट करवाया गया। भरत श्रीमाली ने बताया कि सेंटर में कोई भी नागरिक आकर संविधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है, यहां संविधान से जुड़ी पुस्तकें और साहित्य उपलब्ध रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930