नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर के कलाकारों का राजस्थानी टशन टेशन टेशन सोंग 20 को होगा रिलीज* – भारत दर्पण लाइव

शहर के कलाकारों का राजस्थानी टशन टेशन टेशन सोंग 20 को होगा रिलीज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*शहर के कलाकारों का राजस्थानी टशन टेशन टेशन सोंग 20 को होगा रिलीज*
कान्तिलाल मांडोत
उदयपुर 18 मई
राजस्थानी टशन के साथ मेवाड़ के कलाकारों द्वारा बना राजस्थानी सोंग टेशन-टेशन 20 मई को टीप्स म्यूज़िक राजस्थानी पर रिलीज होगा। इससे पहले सोंग का पोस्टर और ट्रीजर टीप्स की और से रिलीज किया गया। 3.00 मिनट के इस राजस्थानी सोंग को झीलों की नगरी की खुबसूरती के साथ फिल्माया गया है। सोंग मे उदयपुर की राजस्थानी और बॉलीवूड गीतों की जानी-मानी पार्श्व गायिका श्रेया पालीवाल ने अपनी आवाज दी है, तो वही नरेश शर्मा (नटृी) ने गाने मे संगीत के साथ स्वर दिये है, साथ ही सुल्तान सिंह ने भी अपने स्वर दिये है।

 

मुख्य किरदार के रूप मे मिसेज इण्डिया यूनिवर्स ब्लू सिटी जोधपुर की कंचन सोलंकी ने अभिनय निभाया है, तो वहीं लेकसिटी के लक्ष्य शर्मा ने भी मुख्य किरदार मे अपनी प्रतिभा दिखाई है।
पार्श्व गायिका श्रेया पालीवाल ने बताया कि टेशन – टेशन एक पुराना यादगार राजस्थानी गीत है, जिसे अब नये कलेवर मे राजस्थानी के साथ ही थोड़ा पॉप का तड़का लगाकर राजस्थानी पॉप तड़का सोंग बनाया गया है, जिससे की यह हर उम्र के लोगो को पसंद आये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930