नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोयला व सालरी गांव में केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर जागरूकता कार्यक्रम* – भारत दर्पण लाइव

सोयला व सालरी गांव में केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर जागरूकता कार्यक्रम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सोयला व सालरी गांव में केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर जागरूकता कार्यक्रम*

*केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा झालावाड़ जिले में पांच दिवसीय प्रचार अभियान*
कांतिलाल मांडोत
झालावाड़ 08 जुलाई
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियो एवं जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम और हमारा – संविधान, हमारा – स्वाभिमान विषय के बारे में जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत मंगलवार कोे पिड़ावा पंचायत समिति की सोयला ग्राम पंचायत के चौराहे पर एवं सालरी ग्राम पंचायत के राउमावि में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक, रामेश्वर लाल मीणा ने कहा की जून 2025 में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए है इन बीते ग्यारह वर्षों में भारत में कई बड़े बदलाव हुए हैं। साथ ही इस अवधि में सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और जनता के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं भी शुरू की गई।

उन्होने केन्द्र सरकार द्वारा इन 11 सालों में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसलो के बारे मे बताते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने इन 11 सालों में 10.3 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का मकान बनाकर दिया गया है।
उन्होने कहा की जन धन योजना के तहत करीब 55 करोड़ लोगों के जीरो बैलेंस पर बचत बैंक खाता खोले गए। किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.7 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई। पीएम कौशल विकास योजना के जरिए 1.48 करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया। स्वच्छ भारत अभियान तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। सौभाग्य योजना योजना के तहत 100 प्रतिशत इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराए गए। पीएम स्वनिधि योजना जरिए 68 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी वालों को उनके कामकाज के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध कराया गया। आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा लोगों का 5 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कराया गया। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जाता है।
प्रारम्भ में ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक प्रेम सिंह यादव ने कहा कि विभाग द्वारा जिले में पांच दिवसीय विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आमजन को केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्ध्यिो की जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर मोखिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सही जबाब देने वाले विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रजनीबाला मेहता सहित गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों ने भाग लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031