नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांडेसरा का युवक दोस्त से पत्नी का यौन शोषण करवाता था, विरोध करने पर पीटता, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार – भारत दर्पण लाइव

पांडेसरा का युवक दोस्त से पत्नी का यौन शोषण करवाता था, विरोध करने पर पीटता, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पांडेसरा का युवक दोस्त से पत्नी का यौन शोषण करवाता था, विरोध करने पर पीटता, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
सूरत 8 सितम्बर
कांतिलाल मांडोत
सूरत के पांडेसरा में पत्नी का यौन शोषण करवाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति खुद ही अपनी पत्नी को दोस्त के हवाले कर देता था। दोस्त उसके सामने ही दुराचार करता था। दोस्त ने तीन महीने तक लगातार दुष्कर्म किया। पत्नी के विरोध करने पर पति शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करके घर से निकालने की धमकी देता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वाकया पांडेसरा के वडोद गांव, कमला चौक इलाके का है। यहां रहने वाली 33 साल की महिला उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है। उसे 17 साल का एक बेटा है जो मध्य प्रदेश में अपने ननिहाल में रहता है। महिला का पति वीरेन दुबे पांडेसरा जीआईडीसी की एक मिल में नौकरी करता है। पति का दोस्त मनीष गुप्ता अप्रैल से उसके घर आना-जाना शुरू किया, वह उसके घर खाना भी खाने लगा।
पति वीरेन दुबे अपनी पत्नी पर दोस्त मनीष गुप्ता के साथ बातचीत करने के लिए दबाव डालता था। जुलाई-2023 में दोस्त को रात में घर लाने लगा और पत्नी पर उसके साथ दुराचार करने के लिए दबाव डालने लगा। पत्नी के विरोध करने पर उसे घर से निकालने की धमकी देता था। पति और उसके दोस्त की हरकतों से महिला परेशान हो गई। उसने पति के दोस्त को समझाने की कोशिश की, पर सब कुछ बेकार था।
महिला ने मनीष गुप्ता से कहा- मेरा पति तुम्हारे साथ गंदा काम करने के लिए कह रहा है, उसे कुछ शर्म नहीं है, लेकिन तुम तो समझदार हो?
मनीष गुप्ता ने कहा- तुम्हारे पति में कोई दम नहीं है, हमारे साथ संबंध बनाने में क्या परेशानी है? इतना कहने के बाद महिला को जबदरस्ती पकड़कर पति के सामने ही दुराचार किया। मनीष गुप्ता उसके घर जाकर बार-बार दुराचार करने लगा। पत्नी के विरोध करने पर वीरेन दुबे बुरी तरह पीटता था। समाज में बदनामी होने के डर से महिला सब कुछ सहन कर रही थी।
चार-पांच दिन पहले वीरेन दुबे नाइट ड्यूटी करके सुबह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। … रात में फोन व्यस्त क्यों रहता है? कहकर पत्नी को गालियां देने लगा। पत्नी ने खाना निकाला तो थाली उसके ऊपर फेंककर पीटने लगा। पति की यातनाओं ने परेशान होकर महिला ने अपने भाई को फोन करके पूरी कहानी बताई। भाई की मदद से पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आया। महिला की शिकायत पर पांडेसरा पुलिस ने पति वीरेन पुत्र रामहर्ष दुबे उसके दोस्त मनीष पुत्र मेवालाल गुप्ता (निवासी- एसएमसी आवास, वडोद) को गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031