नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तरपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में योग दिवस पर युवक युवतियों ने किया प्राणायाम – भारत दर्पण लाइव

तरपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में योग दिवस पर युवक युवतियों ने किया प्राणायाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तरपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में योग दिवस पर युवक युवतियों ने किया प्राणायाम
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 21 जून
अंतराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर सायरा तहसील के तरपाल गांव में सामुहिक योग के आयोजन पर युवाओ ने भाग लिया।प्राणायाम अष्टांग योग का चौथा अंग माना गया है।आज तरपाल के राजकीय विधालय में योग गुरु के मार्गदर्शन में अनेक युवाओ एवं युवतियों ने 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग किया गया।मन को निरोग रखने का शशक्त माध्यम है।

योग की शुरुआत विश्व पटल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कर विश्व को शारीरिक ही नही मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए।आज 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस पर प्रणायाम कर शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए योग कर अपने को धन्य मान रहा है।आज भारत सहित करोड़ो लोग योग साधना का लाभ उठा रहे है।योग अमृत है।इसको जन जन अपने जीवन का अंग बना कर जीवन को खुशहाल बनाने की और अग्रसर है।आपाधापी और काम मे अति व्यस्त जीवन मे योग का महत्व देश ने ही नही,दुनिया ने भी माना है।परिवार में बढ़ते तनाव को कम कर कुटुम्ब में खुशहाली लाने का महत्वपूर्ण अंग योग है।मन को स्थिर रखने के लिए योग अति आवश्यक है।योग के महत्व को समझते हुए युवाओ और युवतियों सहित बुजुर्ग योग की तरफ रुख कर रहे है।

cगोगुन्दा तहसील सायरा तहसील एवम कोटड़ा के अनेक गांवो में योग दिवस पर प्राणायाम हुआ ।सायरा के तरपाल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया ।इस विश्व स्तरीय योग दिवस पर ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तरपाल पंचायत स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमे तरपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार शारीरिक शिक्षक भूरिलाल कुम्हार राजकीय उचच प्राथमिक विद्यालय काग टी से प्रहलाद सिंह स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय से भवानीशंकर तरपाल पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी युगलकिशोर व रामलाल सहित तरपाल पंचायत के कार्मिक मुकेश श्रीमाली हीरसिंह कमला राम गेमती उपस्थित रहे।तरपाल से पूर्व हेडकांस्टेबल बंशीलाल श्रीमाली नानालाल सुथार भँवरसिह नेहरी का वल्ला शांतिलाल गलिवाला पारस भोगर मीठालाल दर्जी नरेगाकर्मी महिला एवं युवतियों ने भाग लिया।भवानीशंकर एवं भूरिलाल कुम्हार के नेतृत्व में योग किया गया।इसी कड़ी में सायरा के अनेक गांवो में योग दिवस पर प्राणायाम कर शरीर के फिटनेस के गुर सिखाए गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031