नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा, भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 30 से अधिक की मौत – भारत दर्पण लाइव

यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा, भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 30 से अधिक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा, भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 30 से अधिक की मौत
हाथरस 2 जुलाई

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के फुलरई गांव में बड़ा हादसा हो गया। भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ जैसे ही बाहर निकलने लगी, तभी भगदड़ मच गई। भीड़ में दबने से कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने 30 लोगों के मरने की पुष्टि की है, इसमें 19 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। हादसे में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। शवों को जिला अस्पताल लाकर उनकी शिनाख्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी एक महिला ने बताया कि सत्संग में भारी भीड़ थी। सत्संग खत्म होने के बाद लोग निकल रहे थे और पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया (X) पर लिखा है- जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

Yogi Adityanath

@myogiadityanath. Follow

जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी घटना पर दुख जतया है। सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा है- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के

प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

President of India

@rashtrapatibhvn. Follow

X

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

5:12 PM Jul 2, 2024

1.3K

Reply↑

Share

Read 95 replies

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031