नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा 2024” कार्यक्रम आयोजित* – भारत दर्पण लाइव

*सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा 2024” कार्यक्रम आयोजित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा 2024” कार्यक्रम आयोजित*

कांतिलाल मांडोत

उदयपुर 2 अक्टूबर

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय और सीतापुरा शाखा कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा 2024” के समापन के अवसर पर आज सफाई अभियान चलाया गया ‌। इस सफाई अभियान में सिडबी क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक  अशोक कुमार पांडे, उप महाप्रबंधक केशवन कस्तुरी इयांगर और सिडबी के अन्य क्षेत्रीय और शाखा कार्यालय के कर्मचारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महाप्रबंधक अशोक कुमार पांडे ने संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है ‌। उन्होंने कहा की कर्तव्यनिष्ठा के साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में मेसर्स रामा हैंडीक्राफ्ट्स के श्री जगदीश नारायण छीपा, मेसर्स प्रिंटस्मिथ प्राइवेट लिमिटेड के आदित्य जैन और अन्य एमएसएमई प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।


इस अफसर पर सिडबी सीतापुरा शाखा प्रबंधक अमर सिंह मीणा ने स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान में एमएसएमई इकाइयों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031