नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पावन मेवाड़ धरा पर उमड़ा आस्था का सागर: रावलिया खुर्द में श्री अंबे मां एवं श्री बाण माताजी मंदिर का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से संपन्न* – भारत दर्पण लाइव

पावन मेवाड़ धरा पर उमड़ा आस्था का सागर: रावलिया खुर्द में श्री अंबे मां एवं श्री बाण माताजी मंदिर का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से संपन्न*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पावन मेवाड़ धरा पर उमड़ा आस्था का सागर: रावलिया खुर्द में श्री अंबे मां एवं श्री बाण माताजी मंदिर का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से संपन्न*
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 13 अप्रेल 2026
गोगुंदा उपखंड के रावलिया खुर्द गांव में स्थित पावन मेवाड़ धरा पर श्री एकलिंगनाथ भगवान की असीम कृपा से श्री अंबे मां एवं श्री बाण माताजी मंदिर का प्रथम पाटोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक वातावरण व्याप्त रहा और हर ओर भक्ति एवं आस्था की सरिता बहती नजर आई। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में कई दिनों से उत्साह बना हुआ था, जो कार्यक्रम के दिन चरम पर दिखाई दिया।
पाटोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रात्रि जागरण एवं विशाल भव्य भजन संध्या प्रमुख आकर्षण रहे। रात्रि जागरण में दूर-दूर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। भजन संध्या के दौरान प्रस्तुत की गई माताजी एवं भैरूजी की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इन झांकियों की सुंदरता और जीवंत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उपस्थित जनसमूह ने इसकी जमकर सराहना की।


इस भव्य आयोजन में मंदिर निर्माण एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उन्हें साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके योगदान के प्रति गांववासियों की कृतज्ञता झलकती नजर आई। इस सम्मान समारोह के दौरान पूरे गांव ने एकजुट होकर सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।


कार्यक्रम का आयोजन श्री अंबे मां श्री बाण माताजी चेरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासी भक्तजनों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान विशाल महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद वितरण के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां सभी भक्तजन शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।


इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूरे आयोजन को एक धार्मिक उत्सव का रूप दे दिया। इस आयोजन ने न केवल गांव में धार्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन की चर्चा रही और यह पाटोत्सव गांव के इतिहास में एक यादगार आयोजन के रूप में दर्ज हो गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930