नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जल बचाने का लिया संकल्प* – भारत दर्पण लाइव

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जल बचाने का लिया संकल्प*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जल बचाने का लिया संकल्प*

गोगरूद ग्राम पंचायत में जनभागीदारी के साथ हुआ कार्यक्रम महिलाओं को जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांतिलाल मांडोत
कोटड़ा 30 मई 2026
देवला मंडल के ग्राम पंचायत गोगरूद में राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में एईएन ,एसडीएम एमजेएस-02 सहित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। उनके साथ ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि, देवला मंडल अध्यक्ष राजाराम गरासिया, वार्ड पंच सवाराम , युवा मोर्चा के लालाराम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने जल संरक्षण को जीवन का महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए जल के सदुपयोग और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल संकट से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संग्रहण और जल स्रोतों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि आज जल बचाने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में जल संकट और गंभीर रूप ले सकता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत गोगरूद में उपस्थित महिलाओं के साथ विशेष चर्चा भी की गई। महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने महिलाओं से घरेलू स्तर पर पानी की बचत करने और जल संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने बताया कि ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ राजस्थान सरकार द्वारा हर वर्ष गंगा दशहरा से विश्व पर्यावरण दिवस तक चलाया जाता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना, पारंपरिक जल स्रोतों का कायाकल्प करना और आमजन को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है। इसके तहत बावड़ियों, तालाबों और कुओं की साफ-सफाई, गाद निकालने, पौधरोपण, श्रमदान तथा जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। सामूहिक प्रयासों से ही जल संकट पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल तथा हरियाली का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031