नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जलवंत टाउनशिप में दीपावली स्नेह मिलन की धूम माता लक्ष्मी के आह्वान के साथ महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर बांटी खुशियां* – भारत दर्पण लाइव

जलवंत टाउनशिप में दीपावली स्नेह मिलन की धूम माता लक्ष्मी के आह्वान के साथ महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर बांटी खुशियां*

oplus_0

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जलवंत टाउनशिप में दीपावली स्नेह मिलन की धूम माता लक्ष्मी के आह्वान के साथ महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर बांटी खुशियां*
कांतिलाल मांडोत
सूरत 4 अक्टूबर 26
दीपावली का पर्व खुशियों, उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का प्रतीक है। दीपों की रोशनी जहां अंधकार को दूर कर जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है, वहीं स्नेह मिलन जैसे आयोजन सामाजिक एकता और पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत बनाते हैं। इसी भावना के साथ पूणा बॉम्बे मार्केट रोड स्थित जलवंत टाउनशिप के पी ब्लॉक में महिलाओं की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर माता लक्ष्मी का आह्वान किया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विभा जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्नेह मिलन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पों से सात्विक सजावट कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ माता लक्ष्मी का स्मरण किया तथा परिवारों में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दीपों की जगमगाहट के बीच पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।


कार्यक्रम में महिलाएं नए और आकर्षक वस्त्रों में सजधजकर पहुंचीं। उनके उत्साह और उमंग ने आयोजन को विशेष बना दिया। भक्ति गीतों और भजनों की मधुर धुनों पर महिलाओं ने भजन संध्या का आनंद लिया। भजनों की रमझट से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। माता रानी के जयकारों और दीपावली की शुभकामनाओं के स्वर से पूरा अपार्टमेंट गूंज उठा। धार्मिक आस्था के साथ-साथ इस आयोजन में सामाजिक मेलजोल और पारस्परिक आत्मीयता की भी सुंदर झलक देखने को मिली।

सीमा रांका, पुष्पा जैन, सुशीला जैन, लीला कोठारी सहित टाउनशिप की अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। महिलाओं ने कहा कि त्योहार केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि परिवार और समाज को एक सूत्र में जोड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी परिचय बढ़ता है और पड़ोसियों के बीच प्रेम, विश्वास तथा सहयोग की भावना मजबूत होती है।


स्नेह मिलन के दौरान महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। सभी ने मिलकर जलपान किया और हंसी-खुशी के साथ दीपावली की तैयारियों तथा पर्व से जुड़ी खुशियों को साझा किया। अंत में हैप्पी दीपावली के सामूहिक उद्घोष से पूरा अपार्टमेंट उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। पी ब्लॉक में आयोजित यह स्नेह मिलन दीपावली के पारंपरिक महत्व के साथ महिला एकता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण बना। महिलाओं ने दीपों की रोशनी के साथ प्रेम, सौहार्द और खुशियों का संदेश देते हुए पर्व को यादगार बना दिया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30