नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महादेव की पूजा अर्चना एवं संतो के पदार्पण से गुलजार हुआ देवला गांव – भारत दर्पण लाइव

महादेव की पूजा अर्चना एवं संतो के पदार्पण से गुलजार हुआ देवला गांव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महादेव की पूजा अर्चना एवं संतो के पदार्पण से गुलजार हुआ देवला गांव
उदयपुर 9 जुलाई
कांतिलाल मांडोत
मनोकामना की पूर्ति के लिए श्रावण महीना भक्ति और सत्संग का महीना माना जाता है।सनातन धर्म मे भगवान भोलेनाथ की बड़ी भक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए बच्चे ,वृद्ध और युवाओ ने जलाभिषेक कर घर की समृद्धि के लिए भोलेनाथ से आशीर्वाद ग्रहण किया।इस वर्ष 59 दिन का श्रावण की महिमा है।अधिक मास में पूजा अर्चना कर घर परिवार के लिए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ग्रहण किया जा रहा है।देवो के देव महादेव की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए और संतो का आशीर्वाद परिवार के सदस्यों को प्राप्त हो उसके लिए विशेष पूजा अर्चना कर अपने आप को धन्य मानने वाले तरपाल निवासी एवं देवला प्रवासी जयंतीलाल मोदी ने महादेव की आराधना कर उन संतो का आशीर्वाद लेना नही भूले,जो संस्कार बचपन में अपने परिवार से विरासत में मिले थे।

दान की गंगा बहाने वाले जयंतिलाल मोदी ने श्रावण मास में विशेष अनुष्ठान पर संतो को निमंत्रण देकर भाव भक्ति का परिचय दिया।हर समय भोलेनाथ के रंग में रंगे रहने वाले मोदी ने तरपाल पुष्तैनी भूमि से मिले संस्कारों की अलख अपनी कर्मभूमि देवला में जगाकर तरपाल का नाम रोशन कर रहे है।भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए श्रावण मास सबसे पवित्र और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।देवला स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने परिवार के लिए आशीर्वाद की कामना के लिए संतो को निमंत्रण देकर जलपान की व्यवस्था कर उनको भेंट सौगात देकर ऋषि परम्परा को समाज हित मे जोड़ने का प्रयास किया।ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दी।भाविक भक्तो ने देवला महादेव मंदिर प्रांगण में संतो के आगमन पर परिवार फुला नही समा रहा था।

 

जयंतिलाल मोदी और उनके परिवार ने संतो-भगवंतों को शुद्ध मन से भोजन प्रसाद ग्रहण करवाकर दक्षिणा भेंट कर देवला गांव की समृद्धि और खुशहाली के लिए हाथ जोड़कर कामना की गई।पूजा आराधना कर हर वर्ष बाबा का अनुष्ठान में हिस्सा लेकर पूरे समाज के लिए शुभकामनाएं देकर अपने संस्कारो की लौ सुलगती रखने वाले मोदी परिवार के लिए संतो के द्वार हमेशा खुले है।जिसकी आराधना कर परिवार और स्वयं अपने आप को धन्य मानते है। गांव की माटी से जुड़े मोदी उनके परिवार के लिए शुभ अवसर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930