नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायरा क्षेत्र के सेमड़ में 13 साल बाद लोकनृत्य गवरी का आयोजन* – भारत दर्पण लाइव

सायरा क्षेत्र के सेमड़ में 13 साल बाद लोकनृत्य गवरी का आयोजन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सायरा क्षेत्र के सेमड़ में 13 साल बाद लोकनृत्य गवरी का आयोजन*
उदयपुर /गोगुन्दा 5सितम्बर

कांतिलाल मांडोत
उदयपुर जिले के नवगठित सायरा तहसील के सेमड गांव मे 13 साल बाद लोकनृत्य गवरी का आयोजन किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय के बाद गवरी का आयोजन हुआ है।जिसका लोगो को आनन्द है।गवरी हर समाज के लिए आनन्द और उत्साह का खेल है।गवरी के नाम सुनते ही अभिभूत होने वाले सैकड़ो की तादात में है।भील जाति के इस अति विशिष्ट गवरी मंचन के पीछे आध्यात्मिक पहलू है।

40 दिनों तक नियमो में बंधे कलाकारों के लिए अतिआवश्यक है,बल्कि उनका परिवार भी 40 दिनों तक गोरज्या माता की आराधना और हरी सब्जियों का त्याग कर आध्यात्मिक पालना करता है।यह माता और देवताओं का भेख है।भेखधारी भोपाजी और कलाकार 20 घन्टे तक लगातार दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते है। लेकिन कलाकार को कभी थकान महसूस नही होती है।यह देवताओं की कृपादृष्टि है।

 

सेमड में हर्षोल्लास के वातावरण है।आज दूसरे गांव के लिए गवरी ने प्रस्तान किया है। गांव में भाला रोपने के बाद गवरी खेली गई।गवरी के इस आयोजन में ग्रामवासियों का सहयोग रहा है।गांव के कई घरों से प्रवासी सूरत और मुंबई में रोजगार से जुड़े हुए है।लेकिन गांव की गवरी में शरीक होने बहुत से परिवारों का आवागमन हुआ है।लिहाजा,अभी भी आवाजाही चालू ही रहेगी।गांव के रणछोड़ पालीवाल ने बताया कि गवरी की खुशी अपार है।मैं सूरत में व्यवसाय से जुड़ा हुआ हूं।लेकिन गवरी के कारण मुझे यहां आना पड़ा है।गांव के मौतबिरो ने बताया कि गवरी गाँव की बहन बेटियों को जहा ब्याही गई है वहा गवरी खेली जाएगी।आज गवरी के मन्चन में दर्शक आनन्दित हुए।जिसमे काना गुजरी,नाथा भाया,बंजारा,दानी मीणा आदि खेलो का मन्चन किया।नितिन जैन ने बताया कि गांव का बराबर सहयोग रहा है।सभी ने व्यवस्था के मद्देनजर बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031