नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल – भारत दर्पण लाइव

राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल
सूरत 9 दिसम्बर
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पिछले चार दिनों से चल रही छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रूपए नकद जब्त हो चुके हैं। जांच एजेंसियां भी हैरत में हैं। चार दिन बाद भी नोटों की गिनती पूरी नहीं हो पाई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं, गुजरात के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सांसद पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार का यह सबसे बड़ा सबूत है।
सांसद पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता के लूटे पैसे लौटाने होंगे, यह पीएम मोदी की गारंटी है। कांग्रेस के एक सांसद के पास से इतनी रकम मिली है तो अन्य सांसदों के पास कितनी रकम होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी को इसका हिसाब देना होगा। कांग्रेस भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार कर रही है। इस भ्रष्टाचार का नाम गांधी करप्शन सेंटर रखा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि इन सभी भ्रष्टाचारियों को यहीं ट्रेनिंग दी जाती है। भ्रष्टाचार के लिए राहुल और सोनिया गांधी जिम्मेदार हैं। सांसद पाटिल ने पत्रकार परिषद में कांग्रेस आलाकमान को आड़े हाथों लिया।
पाटिल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहती है, वहीं भ्रष्टाचारी गैंग एकजुट होकर जनता को वेबकूफ बना रही हैं। राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। अभी ताे एक ही दुकान पकड़ी गई है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले कैश से साबित होता है कि कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचारी चेहरे को देख रही है। कांग्रेसी नेता इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। पाटिल ने कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728