नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9974940324 8955950335 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोगुन्दा में साफ सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बैठक,दिया निर्देश – भारत दर्पण लाइव

गोगुन्दा में साफ सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बैठक,दिया निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगुन्दा में साफ सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई बैठक,दिया निर्देश
कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 4 जनवरी
उदयपुर जिले के गोगुन्दा में गोगुन्दा पंचायत समिति सभागार में उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।गोगुन्दा को लेकर विविध अव्यवस्थाओ को सुधारने हेतु दिशा निर्देश दिया।गोगुन्दा में साफ़ सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए।बाईपास से बस स्टैंड तक अतिक्रमण को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच वार्ड पंच एवम सचिव को सूचित किया।कार्य को जल्द निपटाने के आदेश जारी किए गए।अतिक्रमण के मुद्दे पर सख्ती बरती जा रही है।गोगुन्दा में नाले की सफाई और अतिक्रमण को हटाने के लिए पंचायत को निर्देश दिए और गोगुन्दा में बस स्टैंड से बाईपास पर किसी भी प्रकार की गंदगी बर्दास्त नही की जाएगी।उसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों ने दिया।रात्रिकालीन सफाई अभियान के जरिये भी सड़क साफ सुथरी रखने और बिजली पानी की व्यवस्था में कोई कोताही नही बरतने के निर्देश पंचायत समिति सभागार में दिए गए।नालों की सफाई और सड़कों पर कचरा निस्तारण को लेकर सख्ती बरती जाएगी।सफ़ाई के बाद सड़को पर कचरा नही फेंकने की भी अपील करते हुए दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली गोगुन्दा प्रधान सुंदर देवी उप प्रधान लक्ष्मणसिह झाला गोगुन्दा पूर्व प्रधान पप्पू राणा भील मंडल अध्यक्ष चंद्रेश फत्तावत सरपंच कालूलाल गमेती सचिव सुरेश नागलिया पूर्व सरपंच गागुलाल मेघवाल एवं वार्ड पंच उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031